जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CBI की बड़ी कार्रवाई, SFIO के डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार, ₹1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई ने 1 करोड़ की रिश्वत मामले में एसएफआईओ अधिकारी और उसके रिस्तेदार समेत 3 को किया गिरफ्तार.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
03:32 PM )
CBI की बड़ी कार्रवाई, SFIO के डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार, ₹1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप
Image Credit: IANS
Advertisement

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) के एक डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी और दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में की गई है. 

गिरफ्तार आरोपियों में IRS अधिकारी भी शामिल

सीबीआई के सूचना अनुभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरीश कुमार तंवर, भरत शर्मा, आर्यन शर्मा के नाम शामिल हैं.

हरीश कुमार तंवर 2017 बैच के आईआरएस (इनकम टैक्स) अधिकारी हैं और वर्तमान में चेन्नई में एसएफआईओ में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं. भरत शर्मा, एक वकील हैं और आर्यन शर्मा भरत शर्मा के रिश्तेदार हैं.

Advertisement

छत्तीसगढ़ राइस मिलिंग घोटाला, ED ने राम गोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड

DHFL घोटाले से जुड़े मामले में मांगी गई थी रिश्वत

सीबीआई ने बताया कि उसने एसएफआईओ, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, चेन्नई के एक अधिकारी और एक वकील सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप था कि उन्होंने शिकायतकर्ता से एसएफआईओ चेन्नई द्वारा जांच किए जा रहे डीएचएफएल घोटाले से संबंधित एक मामले में उसे फायदा पहुंचाने के लिए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की थी.

शिकायत के सत्यापन और एफआईआर दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने एसएफआईओ के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी, दिल्ली के एक वकील और एक अन्य निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

₹20 लाख लेते समय हुई कार्रवाई

यह गिरफ्तारी तब की गई, जब वकील ने शिकायतकर्ता से मांगी गई 1 करोड़ रुपए की रिश्वत के आंशिक भुगतान के रूप में 20 लाख रुपए एसएफआईओ अधिकारी की ओर से लिए.

यह भी पढ़ें

सीबीआई ने बताया कि सरकारी कर्मचारी और वकील के ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान मामले से संबंधित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें