जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गोवा में हॉलिडे पैकेज के नाम पर 99 हजार की ठगी, अंजुना पुलिस ने आरोपी गौरेश शिरोडकर को किया गिरफ्तार

गोवा में हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी, गोवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से पर्यटकों को महंगे हॉलिडे पैकेज बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था, जिससे गोवा की छवि भी प्रभावित हो रही थी.

Author
07 Nov 2026
( Updated: 07 Nov 2026
01:36 PM )
गोवा में हॉलिडे पैकेज के नाम पर 99 हजार की ठगी, अंजुना पुलिस ने आरोपी गौरेश शिरोडकर को किया गिरफ्तार
Image Credit: NMF Input
Advertisement

गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन ने पर्यटन पैकेज के नाम पर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से पर्यटकों को महंगे हॉलिडे पैकेज बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था, जिससे गोवा की छवि भी प्रभावित हो रही थी. 

गोवा में हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी

पुलिस ने बताया कि अंजुना पुलिस स्टेशन में दर्ज इस केस में गौरेश शिरोडकर निवासी डोंगरीम, मंडूर (उत्तर गोवा) को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला 29 अक्टूबर को दर्ज किया गया था. यह शिकायत कर्नाटक के रामनगरम निवासी 26 वर्षीय इंजीनियर निदा कनीस फातिमा ने दर्ज कराई थी.

शिकायत के अनुसार, उन्हें छुट्टियों के पैकेज का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया. इस मामले में ठगी की राशि 99,430 रुपए बताई गई है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जीओआईआई वेकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का संचालन कर रहा था. कंपनी के फील्ड स्टाफ लोगों को स्क्रैच कार्ड बांटने और अन्य तरीकों से आकर्षित करते थे. इसके बाद संभावित ग्राहकों को अर्पोरा स्थित होटल लेमन ट्री लाया जाता था, जहां उन्हें हॉलिडे पैकेजों के बारे में प्रस्तुति देकर भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाता था.

छत्तीसगढ़ राइस मिलिंग घोटाला, ED ने राम गोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड

Advertisement

आरोपी के खिलाफ गोवा के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज़ 

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता के साथ भी इसी तरीके से धोखाधड़ी की गई थी. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ गोवा के विभिन्न पुलिस थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं. इनमें पणजी पुलिस स्टेशन में चार, कलंगुट पुलिस स्टेशन में एक, आर्थिक अपराध शाखा (ईओसी) पणजी में एक और अंजुना पुलिस स्टेशन में तीन मामले शामिल हैं.

पुलिस का कहना है कि इन मामलों से संकेत मिलता है कि आरोपी संगठित तरीके से पर्यटकों को निशाना बना रहा था और इस तरह की गतिविधियां राज्य की पर्यटन छवि को नुकसान पहुंचा रही थीं. मामले की गंभीरता, आरोपी के खिलाफ दर्ज कई शिकायतों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की आवश्यकता को देखते हुए उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. शुक्रवार को आरोपी को मापुसा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आगे की जांच के लिए उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें