जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पश्चिम बंगाल: रेप और हत्या का आरोपी प्रहलाद दास एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में रेप और हत्या का आरोपी प्रहलाद दास एनकाउंटर में ढेर, आरोपी ने रात में एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की.

Author
27 Oct 2026
( Updated: 27 Oct 2026
11:36 AM )
पश्चिम बंगाल: रेप और हत्या का आरोपी प्रहलाद दास एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल
Image Credit: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल की उत्तर 24 परगना पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी का एनकाउंटर में किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सोमवार और मंगलवार की रात घटनास्थल पर ले जाया गया था.

उत्तर 24 परगना में रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस टीम क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पहुंची थी, वहां आरोपी ने रात में एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

प्रहलाद दास के रूप में हुई थी आरोपी की पहचान

Advertisement

आरोपी की पहचान आरोपी प्रहलाद दास के रूप में हुई. बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा इलाके में 17 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई. पता चला कि नाबालिग को कथित तौर पर अगवा किया गया था. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर आरोपियों ने हत्या कर दी.

घर के पीछे से मिला लड़की का शव

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात लड़की अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ घर के पास एक संगीत कार्यक्रम में गई थी, जो देर रात तक चला. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आधी रात के आसपास उसे एक कॉल आया था, जिसके बाद वह वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली.

यह भी पढ़ें

आखिरकार, रविवार सुबह एक घर के पीछे से उसका शव मिला था. इस मामले में परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने प्रहलाद दास को गिरफ्तार कर लिया. जांच के क्रम में जब आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया, वहां वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें