गुरुग्राम के युवराज मर्डर केस में बड़ा खुलासा, ऑफिस की पूर्व साथी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कत्ल, दोनों अरेस्ट
दिल्ली के रहने वाले युवराज की उसकी एक्स कॉलीग ने गुरुग्राम में बुलाकर हत्या कर दी. युवराज के फोन पर लास्ट कॉल अनन्या वत्स का था. युवराज उसी से मिलने गया था.
Follow Us:
Yuvraj Murder Case Gurugram: दिल्ली के रहने वाले 31 साल के युवराज सिंह मनचंदा की एक महीने बाद शादी थी, लेकिन उसकी पूर्व ऑफिसमेट ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया. दिल्ली के युवराज मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-70 के नाले से मृत मिले युवक की पहचान दिल्ली के सरिता विहार निवासी युवराज सिंह मनचंदा के रूप में हुई. युवराज गुरुग्राम की अडानी रियल्टी कंपनी में मैनेजर था. एक महीने बाद ही उसकी शादी थी. पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए युवराज की पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स और उसके लिव-इन पार्टनर संयम सचदेवा को अरेस्ट किया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, युवराज अपनी बहन के साथ शादी की शॉपिंग के लिए 6 सितंबर को लाजपत मार्केट गया था. शॉपिंग के बाद दोनों भाई-बहन शाम के 04:15 बजे के करीब वही के एक रेस्तरां में खाने गए, जहां कुछ देर बाद युवराज ने अपनी बहन से कहा की उसे एक मीटिंग के लिए अपनी एक फॉर्मर कॉलीग से मिलने जाना है और युवराज वहां से चला गया.
युवराज के घरवालों ने बताया की उन्होंने शाम 7 बजे के करीब युवराज से बात की, तब उसने बताया की वह रात 10 बजे तक घर आ जाएगा. जब वह नहीं आया तो उसके घर वालों ने उससे बात करने की कोशिश की, पर युवराज से उनका कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया, और दो दिन बाद 8 सितंबर को शाम 04:16 पर उन्हें व्हाट्सऐप पर उसका अंतिम मैसेज आया, जिसके बाद युवराज का फोन बंद बताने लगा. 11 सितंबर को युवराज के घरवालों ने लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई.
क्यों की गई युवराज की हत्या?
पुलिस जांच में पता चला की युवराज के फोन पर आखिरी कॉल उसकी एक्स कॉलीग आन्या वत्स का थी. जिससे मिलने वह गुरुग्राम गया. जांच के दौरान पुलिस को वत्स का फोन स्विच ऑफ बता रहा था, CCTV फुटेज और जांच से पुलिस का शक वत्स पर ही गया, पुलिस ने वत्स को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया. पूछताछ में वत्स ने अपना जुर्म कुबूला और बताया की उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवराज की हत्या की, फिर उस के शव को नाले में फेंक दिया. वत्स ने बताया, युवराज को मारने की वजह आर्थिक मामला था. दोनों के बीच पैसे को लेकर कुछ विवाद हुआ था.
यह भी पढ़ें- निठारी कांड से बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला शव, 13 मामलों में सुनाई गई थी सजा
हालांकि युवराज के घरवालों का कहना है की हत्या की वजह कुछ और है जो वत्स और उसका साथी छुपा रहे हैं. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस ने आन्या और उसके साथी को फिलहाल 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है.
यह भी पढ़ें