जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जब कानून से हारा तो बहन के हत्यारे पति को खुद जहन्नुम पहुंचाया, मर्डर के बाद कहा- अब किसी लड़की के साथ…

बहन के कथित कातिल पति को मारकर जी संतोष ने एक वीडियो बनाया. जिसमें उसने गुनाह कबूल करते हुए कहा, मैंने अपनी बहन का बदला ले लिया.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
05:30 PM )
जब कानून से हारा तो बहन के हत्यारे पति को खुद जहन्नुम पहुंचाया, मर्डर के बाद कहा- अब किसी लड़की के साथ…
Image Source- Social Media
Advertisement

17 सितंबर 2026, तेलंगाना की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक शख्स का मर्डर हो जाता है. उस पर दरांती से इतने वार किए जाते हैं कि वह मौके पर ही दम तोड़ देता है. इस वारदात के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी होता है, जो आरोपी का होता है, इस सेल्फी वीडियो में आरोपी खुद कबूल करता है कि हां मैंने ही हत्या की, लेकिन वह जो कारण बताता है उसका एक भावुक पहलू सामने आया है जो हर किसी को चौंका देता है. 

ये कहानी है तेलंगाना के जी. संतोष की, उसकी 20 साल की बहन वैष्णवी की शादी निजामाबाद के ही रहने वाले हरिबाबू से होती है. वैष्णवी एक कंटेट क्रिएटर थी, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और उसकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन एक दिन वैष्णवी की हत्या कर दी जाती है. 

प्रेग्नेंट वैष्णवी को पति ने ही बेरहमी से मारा 

Advertisement

वैष्णवी 17 मार्च को जगतियाल जिले में अपने मायके में मृत पाई गई थी. इस मामले में पुलिस ने पति हरि बाबू को ही अरेस्ट किया, लेकिन जुलाई में उसे ज़मानत मिल गई थी. 

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी ने हरि बाबू का घर इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह उसे दहेज के लिए परेशान करता था. वह पास ही अपने माता-पिता के घर लौट आई थी. दोनों पड़ोसी थे और उनकी शादी सिर्फ एक साल पहले ही हुई थी. तब वैष्णवी 19 साल की थी. 

पुलिस के मुताबिक, हरि बाबू उसे लेने गया और एक रात उसके घर पर ही रुका, लेकिन अलग कमरे में सोया. वहीं, वैष्णवी को मायके से ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया. पति हरि बाबू से सुलह के बाद उसने उसके साथ एक रील भी बनाई. जिसमें वैष्णवी कहती है, ‘वह प्रेग्नेंट है अब सब कुछ ठीक रहेगा, मैं प्रेग्नेंट हूं आज स्कैन अच्छा रहा, मैं अभी रील्स नहीं बना पा रही हूं, लेकिन जल्द ही वापस आऊंगी.’

इस वीडियो के जारी करने के कुछ घंटे बाद ही वैष्णवी मृत पाई जाती है. उसके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान और गला घोंटने के निशान मिले. जबकि पति हरि बाबू फरार था. परिवार ने आरोप लगाया था कि हरि बाबू वैष्णवी पर दहेज का दवाब बनाते हुए प्रताड़ित करता था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वैष्णवी की फैन फॉलोइंग से भी उसे चिढ़ थी. वह नहीं चाहता था कि वैष्णवी रील बनाए या सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहे. 

Advertisement

YouTube पर वैष्णवी के 50,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर थे. ऐसे में हरि बाबू और उसके बीच अक्सर झगड़े होते थे. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरि बाबू को अरेस्ट कर लिया, लेकिन तीन महीने बाद जमानत मिल गई. 

जी. संतोष ने लिया बहन के कातिल का मर्डर 

हरि बाबू को जमानत मिलने के बाद वैष्णवी का परिवार बूरी तरह टूट गया था. हालांकि बेटी को न्याय दिलाने की कानूनी लड़ाई जारी रही. इसी बीच हरि बाबू की हत्या की खबर सामने आती है. जिसकी जिम्मेदारी वैष्णवी के भाई जी. संतोष ने ली. उसके कथित तौर पर बहन के हत्यारे जीजा पर दरांती से वार कर बीच सड़क मार दिया और इसके बाद एक सेल्फी वीडियो शेयर कर हत्या की बात कबूल की. जी. संतोष ने वीडियो में कहा, 

‘मैंने हरि बाबू को मार डाला, मैंने अपनी बहन की हत्या का बदला ले लिया'

Advertisement

उसने यह भी कहा कि वह न्याय के लिए महीनों से इंतज़ार कर रहा था और अब खुद को पुलिस के हवाले कर रहा है. जीजा को मारने के बाद संतोष ने यह भी कहा कि अब किसी बहन के साथ ऐसा नहीं होगा, जैसा मेरी बहन के साथ हुआ. जीजा की हत्या की बात कबूल करते हुए जी. संतोष ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. 

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक, ज़मानत पर रिहा होने के बाद हरि बाबू गुज़ारे के लिए मक्का बेचने लगा था. CCTV फ़ुटेज में उन्हें निज़ामाबाद शहर के शिवाजीनगर में एक पानीपुरी स्टॉल पर जाते और पानी पीते हुए देखा गया था. तभी एक सफेद रंग की कार वहां आती है. उसमें से जी. संतोष बाहर हाथ में दरांती लेकर बाहर निकलता है और हरि बाबू पर ताबड़तोड़ वार करता है. उसने गर्दन और सिर पर कई बार वार किए, जिससे हरि बाबू ज़मीन पर गिर पड़ा. 

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: कोलकाता की नर्स पर पति ने फेंका तेजाब, फिर धारदार हथियार से किए वार

Advertisement

यह भी पढ़ें

हरि बाबू के मर्डर के बाद संतोष ने कहा, वह अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए कई महीनों तक इंतजार करता रहा, कातिल को खुलेआम देखना उसकी बहन की मौत का मजाक बनाने जैसा था, इसलिए उसने जीजा की हत्या कर दी और फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें