जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दहाड़े मारकर रोने वाली बहू ही निकली कारोबारी ससुर की कातिल, नौकर के साथ मिलकर रची साजिश, सन्न कर देगी वजह

कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बहू शालू और नौकर को अरेस्ट किया है. शालू ने नौकर को 6 लाख की सुपारी देकर ससुर का कत्ल करवाया है.

Author
08 Sep 2026
( Updated: 08 Sep 2026
01:56 PM )
दहाड़े मारकर रोने वाली बहू ही निकली कारोबारी ससुर की कातिल, नौकर के साथ मिलकर रची साजिश, सन्न कर देगी वजह
Image Source- Social Media
Advertisement

कानपुर में दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की हत्याकांड में जो खुलासा हुआ है उसने हर किसी को चौंका दिया. कारोबारी की जो बहू उनकी मौत पर दहाड़े मारकर रो रही थी, रोते-रोते बेसुध हो जाती थी, आखिर में वही अपने ससुर की कातिल निकली. 

कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बहू शालू और नौकर को अरेस्ट किया है. शालू ने नौकर को 6 लाख की सुपारी देकर ससुर का कत्ल करवाया है. कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस के हाथ जो सबसे अहम सुराग लगा वह शालू की कॉल डिटेल थी. 

जानें कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की डिटेल

Advertisement

घटना शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर में रतन आर्बिट अपार्टमेंट की है. 5-6 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 3 बजे कारोबारी विनीत मिनोचा का शव उनके फ्लैट पर मिला था. वह खून से लथपथ थे और शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे. 

इस वारदात के एक दिन बाद ही पुलिस ने घर के नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राज किशोर को अरेस्ट किया था. दोनों को हाफ एनकाउंटर में अरेस्ट किया गया. पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी थी. दोनों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उन्होंने घर की बहू यानी शालू के कहने पर हत्या की थी. 

शालू ने क्यों की ससुर की हत्या? 

Advertisement

बड़ा सवाल उठ रहा है आखिर बहू ने अपने कारोबारी अमीर ससुर को मौत के घाट क्यों उतारा? इसका जो जवाब मिला वो सुन पुलिस भी हैरान रह गए. दावा है कि विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे. उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे. जबकि शालू देर रात तक घूमने और पार्टीज की शौकीन थी. 
नौकर के बयान के आधार पर शालू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही. फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. शालू ने अपने कबूलनामें में कहा, 

‘करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा कंट्रोल था. छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे. पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था. इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया.’

एक रात में 14 बार नौकर को कॉल किया

वारदात की जांच के लिए पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल खंगाली. जिसमें खुलासा हुआ कि हत्या की रात शालू और नौकर विशाल के बीच 14 बार बात हुई थी. इस मामले में पुलिस ने शालू के पति और कारोबारी विनीत के बेटे सुब्रत से भी पूछताछ की है. 

कैसे दिया वारदात को अंजाम 

शालू ने नौकर विशाल को 6 लाख रुपए देने की बात कही थी. विशाल का कहना है कि वह कर्ज में डूबा था, इसलिए 6 लाख रुपए के लालच में तैयार हो गया था. इसमें उसने अपने साथी राज किशोर को 30 हजार रुपए देकर शामिल कर लिया. जबकि पूरी स्क्रिप्ट शालू ने तैयार की थी. 

विशाल के मुताबिक, शालू ने कहा था कि वह गजरा देने के बहाने फ्लैट में आए. वह राज किशोर के साथ 5 सितंबर की रात अपार्टमेंट में पहुंचा. जहां शालू ने उन्हें विनीत के कमरे में भेज दिया. जैसे ही विनीत कमरे में दाखिल हुए, विशाल और राज किशोर तकिए से उसका मुंह दबाना चाहते थे, लेकिन विनीत ने उन्हें देख लिया. इसके बाद दोनों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फिर हाथ पैर साफ कर बाहर निकल गए. 

यह भी पढ़ें- आयुषी मर्डर केस: बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद की सजा, लव मैरिज करने पर की थी हत्या

दोनों का प्लान था कि तकिए से गला घोंट कर हत्या की जाए. ताकि ये लगे कि कारोबारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन आखिरी समय में प्लान पर पानी फिर गया. वारदात के समय घर में कोई नहीं था. बेटे बहू और पोता किटी पार्टी में गए हुए थे. जबकि कारोबारी विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता एक सप्ताह पहले गाजियाबाद गई थीं. कारोबारी की बेटी-दामाद दोनों इंजीनियर हैं और गुरुग्राम में रहते हैं. विनीत मिनोचा दवा कारोबार संभालते थे. उनका सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का है. उनके बेटे सुब्रत भी कारोबार में शामिल थे. जबकि पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं. वहीं, नौकर विशाल को विनीत मिनोचा ने काम से निकाल दिया था. वह कई साल से बेरोजगार था. इसीलिए शालू के ऑफर के लिए तैयार हो गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें