जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रात में खाए थे नूडल्स, सुबह मिले शव... नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सुसाइड और फूड पॉइजनिंग में उलझा केस

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई. मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं.

Author
17 Oct 2026
( Updated: 17 Oct 2026
11:54 AM )
रात में खाए थे नूडल्स, सुबह मिले शव... नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सुसाइड और फूड पॉइजनिंग में उलझा केस
Image Source- Representative Image/IANS
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं. पांचों के शव बेड पर मिले हैं. 

मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के गांव नगला श्री पदम का बताया जा रहा है. जहां संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी शनिवार सुबह रबूपुरा पुलिस को मिली. इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी, एम्बुलेंस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. 

सुसाइड और फूड पॉइजनिंग की आशंका

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.  शुरुआती जानकारी मिली है कि परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे. ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने पुलिस को परिवार के नूडल्स खाने की जानकारी दी है. इसी आधार पर पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि, केवल नूडल्स खाने की जानकारी के आधार पर मौत की वजह को निश्चित नहीं माना जा सकता. यह स्पष्ट होना बाकी है कि पांचों की मौत किस कारण से हुई और क्या इसका संबंध किसी खाद्य पदार्थ से है. 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35) और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है. मृत बच्चों में 11 वर्षीय लड्डू, सात वर्षीय मिष्टी और तीन वर्षीय साक्षात शामिल हैं. 

Advertisement

पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए. चारपाई पर पिता अपने बड़े बेटे से लिपटे हुए थे. मुंह से झाग भी निकल रहा था, दूसरे बेड पर मां दोनों बेटियों के साथ सो रही थी. परिवार के पांचों सदस्यों की एक साथ मौत होने से गांव में शोक का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. 

यह भी पढ़ें- मुस्कान-साहिल के लिए मौत की सजा लिखने के बाद जज ने कचरे में फेंका पेन, महाभारत की कौनसी पंक्तियां दोहराईं

यह भी पढ़ें

पुलिस के अनुसार, पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है. एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें