जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महादेव बेटिंग ऐप मामले में शेफाली बग्गा की सफाई, कहा- ‘अनजाने में’ किया था प्रमोशन

चार्जशीट के मुताबिक, ईडी को पता चला कि शेफाली को महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले करीब 1.5 करोड़ रुपए मिले थे. एजेंसी ने बताया कि दिल्ली में उनके घर पर तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने 30 लाख रुपए नकद जब्त किए.

Author
08 Oct 2026
( Updated: 08 Oct 2026
07:31 PM )
महादेव बेटिंग ऐप मामले में शेफाली बग्गा की सफाई, कहा- ‘अनजाने में’ किया था प्रमोशन
Image Credit: IANS
Advertisement

टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप हाई-प्रोफाइल मामले में अपनी भूमिका पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 'अनजाने में' बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है. 

ED की चार्जशीट में क्या है?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया चार्जशीट के मुताबिक, इस मामले में पूछताछ के बाद शेफाली ने 1.20 करोड़ रुपए जमा कर दिए. उन पर महादेव प्लेटफॉर्म पर बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने के लिए यह रकम लेने का आरोप था.

शेफाली बग्गा ने क्या कहा?

शेफाली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मेरा काम बस सोशल मीडिया पर कुछ ब्रांड्स को अनजाने में प्रमोट करने तक ही सीमित था, जैसा कि कई मशहूर हस्तियां और सेलिब्रिटी करते हैं. इसके अलावा, उन ब्रांड्स या किसी दूसरी संस्था से जुड़ी किसी भी गतिविधि या कामकाज में मेरी कोई भूमिका या जुड़ाव नहीं था. मैंने विभाग की जांच में पूरा सहयोग किया है, पैसे लौटा दिए हैं और मुझे हमारे कानून पर पूरा भरोसा है."

Advertisement

चार्जशीट के मुताबिक, ईडी को पता चला कि शेफाली को महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले करीब 1.5 करोड़ रुपए मिले थे. एजेंसी ने बताया कि दिल्ली में उनके घर पर तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने 30 लाख रुपए नकद जब्त किए.

क्या है महादेव बेटिंग ऐप मामला?

महादेव बुक, जिसे महादेव बेटिंग ऐप के नाम से भी जाना जाता है, हाल के वर्षों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म में से एक बनकर उभरा है. यह मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर करोड़ों रुपए की अवैध सट्टेबाजी की सुविधा देता है.

Advertisement

यह नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका है और खबरों के अनुसार, इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं. पिछली जांच में, ईडी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की थी और इस घोटाले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें

महादेव बेटिंग ऐप एक बड़े गैर-कानूनी कारोबार में बदल गया है. ईडी इस देशव्यापी बेटिंग नेटवर्क की अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें