जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 248.46 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस मामले में वित्तीय ट्रेल और घर खरीदारों के फंड के संदिग्ध डायवर्जन के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की.

Author
17 Sep 2026
( Updated: 17 Sep 2026
01:33 PM )
गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 248.46 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
Image Credit: File Photo
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गुरुग्राम में हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई 248.46 करोड़ रुपए के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई.

ईडी की गुरुग्राम इकाई, वाटिका लिमिटेड की ओर से किए गए बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट फ्रॉड की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में गुरुवार को तलाशी अभियान चलाया गया है. एजेंसी ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के घर, फार्महाउस और कार्यालयों पर छापेमारी की है.

661 निवेशकों से जुटाए गए थे 248.46 करोड़ रुपये

इस मामले में निवेशकों को कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए लुभाया गया था और उन्हें समय पर कब्जा, निश्चित रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था. जांच के दायरे में आए चार प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रुपए जमा किए गए थे, लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही वादा किए गए सेल डीड पूरे किए गए.

फंड डायवर्जन की भी जांच

Advertisement

इस मामले में वित्तीय ट्रेल और घर खरीदारों के फंड के संदिग्ध डायवर्जन के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की. एजेंसी का दावा है कि डायवर्ट की गई धनराशि को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर किया गया था.

कौन हैं गोपाल कांडा?

बता दें कि गोपाल कांडा हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय (स्वतंत्र प्रभार), गृह और उद्योग मामलों के पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने हरियाणा लोकहित पार्टी नाम से अपनी पार्टी भी बनाई. वे हरियाणा के सिरसा से दो बार विधायक रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने 2012 में एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. जुलाई 2023 में कोर्ट ने गीतिका शर्मा मामले में गोपाल कांडा को आरोपों से बरी किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें