जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मेरठ : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान

8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है. उसको अपने पति के ऊपर शक था, इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है.

Author
09 Oct 2026
( Updated: 09 Oct 2026
11:43 AM )
मेरठ : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर हर कोई रह गया हैरान
Image Credit: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और इसके बाद चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार करने का आरोप लगाया है. हमले में पति का प्राइवेट पार्ट कई जगहों से कट गया. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. 

पति का किसी अन्य महिला के साथ था अफेयर

बताया जा रहा है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था.

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया. कटे हुए हिस्से को जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है.

Advertisement

पत्नी ने पति का चाकू से काटा पाइवेट पार्ट

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में रहने वाले युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है. उनकी कोई संतान नहीं है, इसलिए पत्नी दूसरी शादी करने को लेकर शक करती है. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया गया.

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की 

Advertisement

युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं. परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला घर से निकल गई. इसके बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल युवक ने पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से अफेयर का शक था. इसी शक को लेकर महिला ने अपने पति पर हमला किया. तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया गया है. घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें