जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: छात्रा पर आरी से वार करने वाले का एनकाउंटर, प्रपोजल ठुकराने पर किया था बर्बर अटैक

हमलावर ने सरकारी स्कूल के अंदर घुसकर छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से बर्बर वार किया था. पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर करते हुए अरेस्ट कर लिया.

Author
02 Nov 2026
( Updated: 02 Nov 2026
03:26 PM )
आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: छात्रा पर आरी से वार करने वाले का एनकाउंटर, प्रपोजल ठुकराने पर किया था बर्बर अटैक
Image Source- IANS
Advertisement

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल में हुए खौफनाक कांड ने हर किसी को हिला दिया. हमलावर ने सरकारी स्कूल के अंदर घुसकर छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से बर्बर वार किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर करते हुए अरेस्ट कर लिया. घटना के एक दिन बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा. 

आरोपी हेमंत को पुलिस ने अनंतपुर के आत्मकुर वन क्षेत्र से अरेस्ट किया है. गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हेमंत पर पुलिस ने गोली चलाई. 21 वर्षीय हेमंत को अनंतपुर कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा 

जिस हॉस्पिटल में आरोपी हेमंत को एडमिट करवाया गया है. पुलिस ने वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हमलावर ने भागने की कोशिश की. बताया जा रहा है उसने पुलिस पर पत्थर भी फेंका. 

पुलिस को पता चला था कि आरोपी हेमंत इलाके में ही मौजूद है, जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने आरोपी को आत्मसमर्पण कराने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. जब उसने भागने की कोशिश की तो दल ने उस पर गोलियां चलाईं. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल ने कथित तौर पर लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं. 

Advertisement

प्रपोजल ठुकराया तो किया आरी से वार 

वारदात शनिवार 31 अक्टूबर की है. जब रापथडू स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में छात्रा पर हमला किया था. आरोपी लड़की का रिश्तेदार है और लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, इसके बाद उसने क्लास में घुसकर इलेक्ट्रिक आरी से वार किया. 

इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका दांया हाथ कट गया साथ में चेहरे, कान और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं. पीड़िता को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होंगे. इस हमले में छात्रा की एक साथी भी घायल हो गई. आरोपी की पहचान बाद में हेमंत के रूप में हुई, वह पीड़िता का करीबी रिश्तेदार है. 

CM नायडू ने दिया कड़े एक्शन का आदेश 

Advertisement

आंध्र प्रदेश के शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश रविवार को बेंगलुरु पहुंचे और मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात कर लड़की की स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे इलाज की जानकारी ली. नारा लोकेश ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब एक व्यक्ति आरी लेकर स्कूल परिसर में घुस गया और छात्रा पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया. 

लड़की को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर करने के लिए लगभग आठ घंटे तक मेहनत की. जब उसकी हालत में सुधार हुआ, तो उसे बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और लगभग 12 घंटे तक चली सर्जरी के बाद उसे ICU में भर्ती कराया गया. 

लोकेश ने कहा कि अगले 48 घंटे बहुत नाजुक होंगे, और उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से लड़की के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की. उसे ‘हमारी बेटी’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उसे सभी के सहयोग और प्रार्थनाओं की आवश्यकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- आशिक के लिए दो बेटों को गला रेता, फिर शवों के पास बैठकर करती रही विलाप, पुलिस ने ‘हत्यारी’ मां का ऐसे किया पर्दाफाश

यह भी पढ़ें

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिया कि हमलावर हेमंत को सख्त से सख्त सजा देने दी जाएगी. उन्होंने कहा, इस घटना से वे गहरे सदमे और गुस्से में हैं. जो हमलावर स्कूल के अंदर हमारी बेटियों को निशाना बनाते हैं उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है. CM नायडू ने बताया, मैं खुद बच्ची के ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और सुविधा दी जाए.’ इस घटना ने आंध्र प्रदेश में स्कूलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें