दो शख्स, एक गर्लफ्रेंड...इश्क में फूंक दी पूरी बिल्डिंग...लगी नहीं, लगाई गई थी दिल्ली के तुगलकाबाद में आग, हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक बिल्डिंग में लगी आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि ये आग लगी नहीं, साजिश के तहत लगाई गई थी, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई.
Follow Us:
दिल्ली के तुगलकाबाद में टीकेडी एक्सटेंशन की गली नंबर 1 में स्थित बिल्डिंग में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लोगों की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग में आग लगाई गई थी, जिससे ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई थी. इस अग्निकांड में 7-8 मोटरसाइकिलें और कारें जल गईं थी. दिल्ली अग्निशमन विभाग को शुक्रवार देर रात 2:27 बजे सूचना मिली और तब आग बुझाने का काम शुरू किया गया था.
इस दर्दनाक घटना में आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. इन सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान पंकज पांडे, सुशीला देवी और सोनिया पांडे की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आग लगने से कुछ समय पहले एक महिला को परिसर में घुसते हुए देखा गया था. पुलिस की जांच में पाया गया कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी.
कैसे रची गई दिल्ली के तुगलकाबाद में आग की साजिश?
जांच के दौरान नवजीवन कैंप की रहने वाली 17 साल की एक नाबालिग लड़की की पहचान की गई और उसे पकड़ा गया. उसने बताया कि गिरिनगर की रहने वाली 27 साल की सरिता ने उसे उकसाया था और पैसे के विवाद को लेकर दीपक (जो उसी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहता था) की स्कूटी में आग लगाने के लिए पेट्रोल और माचिस दी थी.
Delhi: On Tughlakabad fire incident, A neighbor says, "We have seen footage from a CCTV camera. In it, a girl is seen entering this building at around 2:22 AM, covering her face. She stayed inside the building for about 70–80 seconds. Suddenly, there was a bright flash of light,… pic.twitter.com/RZpETowxJ9
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
इसके बाद पुलिस ने सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सरिता ने खुलासा किया कि यह साजिश नवजीवन कैंप के रहने वाले निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) के कहने पर रची गई थी, ताकि एक निजी विवाद का बदला लिया जा सके. इसके तहत बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
सामने आया दिल्ली के तुगलकाबाद अग्निकांड का CCTV फुटेज!
Watch | What initially appeared to be an accidental fire tragedy in South Delhi's Tughlakabad Extension has taken a dramatic turn, with Delhi Police uncovering a criminal conspiracy behind the blaze that claimed three lives.
📌 The fire broke out at around 2:24 AM on June 12 in… pic.twitter.com/EYFWqhT4W1— United News of India (@uniindianews) June 14, 2026Advertisement
कौन है तुगलकाबाद अग्निकांड का मास्टरमाइंड?
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारीदेते हुए कहा कि इस अग्निकांड का मास्टरमाइंड गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप का रहने वाला 33 साल का निरंजन है, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और हाल में ही बाहर आया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह घोषित अपराधी है. पुलिस की मानें तो निरंजन नाबालिगों से नशे का कारोबार करवाता था.
Delhi: A fire broke out in a multi-storey building in Tughlakabad Extension during the early hours of the day. The blaze reportedly started in the ground-floor parking area, where 7–8 motorcycles and scooters caught fire, before spreading through the building. The fire department… pic.twitter.com/rHgTcXvG8T
— IANS (@ians_india) June 12, 2026
दो शख्स की एक गर्लफ्रेंड...इश्क में फूंक दी पूरी बिल्डिंग
इसी कृत्य के कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जांच में यह भी सामने आया कि आग लगाने वाली नाबालिग लड़की और सरिता दोनों का संबंध निरंजन और उसके भाई राजकुमार से था. पुलिस के मुताबिक, दोनों निरंजन और राजकुमार की गर्लफ्रेंड थीं.
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि इससे पहले 3 जून को दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे.