जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तेलुगु यूट्यूबर रमना नंदना एयरपोर्ट पर हिरासत में, ब्रिटेन में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

रमना नंदना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने एक सार्वजनिक वीडियो जारी कर दावा किया कि न तो वह और न ही उनके पति कंसल्टेंसी के मालिक हैं और न ही उसे चलाते हैं. उनके नामों का गलत इस्तेमाल किया गया है. रमना ने इन आरोपों को निजी विवाद से जुड़ा एक टारगेटेड बदनामी कैंपेन बताया.

Author
07 Sep 2026
( Updated: 07 Sep 2026
08:08 PM )
तेलुगु यूट्यूबर रमना नंदना एयरपोर्ट पर हिरासत में, ब्रिटेन में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
Image Credit: IANS
Advertisement


लोकप्रिय तेलुगु यूट्यूबर रमना नंदना को सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उन पर ब्रिटेन में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है.  

तेलुगु यूट्यूबर रमना नंदना हिरासत में

रमना को आंध्र प्रदेश में दर्ज एक मामले के बाद जारी लुकआउट नोटिस के आधार पर एयरपोर्ट पर रोका गया. पुलिस अब उन्हें आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपट्टनम पुलिस को सौंपने की तैयारी में है, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है.

रमना अपने यूट्यूब चैनल 'नंदूज वर्ल्ड' के लिए जानी जाती हैं. आरोप है कि रमना और उनके पति जगरलामुडी मधुकर ने लंदन में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कई लोगों से बड़ी रकम ली. इस मामले में आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के इब्राहिमपट्टनम पुलिस स्टेशन में रमना, उनके पति मधुकर और मधुकर के पिता मोहन राव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है.

ब्रिटेन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Advertisement

यह मामला ब्रिटेन में रहने वाले ममिलपल्ली शिवक्रांति कुमार की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन का वीजा बढ़वाने, नौकरी दिलाने और सर्टिफिकेट ऑफ स्पॉन्सरशिप (सीओएस) हासिल करने के लिए कई किस्तों में करीब 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे. आरोप है कि यह रकम डेस्टिनी कंसल्टेंसी से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजी गई थी. इस कंसल्टेंसी का संबंध कथित तौर पर मधुकर और रमना से था.

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि पैसे लेने के बाद भी वीजा सर्विस और नौकरी से जुड़ी मदद नहीं मिली. वहीं जो सीओएस डॉक्यूमेंट दिया गया, वह बाद में कथित तौर पर फर्जी निकला. इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस लेने की कोशिश की और बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें सिर्फ 2 लाख रुपए लौटाए गए. बाकी रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

एफआईआर में जगरलामुडी मधुकर को पहला आरोपी, रमना नंदना को दूसरा आरोपी और मोहन राव को तीसरा आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. इसी वजह से सोमवार को जब रमना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

Advertisement

रमना नंदना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज 

हालांकि, रमना नंदना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने एक सार्वजनिक वीडियो जारी कर दावा किया कि न तो वह और न ही उनके पति कंसल्टेंसी के मालिक हैं और न ही उसे चलाते हैं. उनके नामों का गलत इस्तेमाल किया गया है. रमना ने इन आरोपों को निजी विवाद से जुड़ा एक टारगेटेड बदनामी कैंपेन बताया.

रमना और उनके पति ने इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. दोनों ने अदालत में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

रमना नंदना सिर्फ अपने यूट्यूब चैनल की वजह से ही चर्चा में नहीं रही हैं. उन्हें जनवरी 2026 में रिलीज हुई मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म 'मन शंकरा वर प्रसाद गारू' में भी खास कैमियो भूमिका में देखा गया था. फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा भी नजर आई थीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें