Tata Sierra EV: लॉन्च से पहले देखें कैसे दिखती है टाटा सिएरा ईवी, नए टीजर में दिखा दमदार ऑफ-रोडिंग अवतार
Tata Sierra EV: यह सिर्फ एक नई इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि टाटा की EV लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड होने वाली है. इसमें रेंज, पावर और AWD जैसे फीचर्स मिलकर इसे प्रीमियम और पावरफुल सेगमेंट में ले जाते हैं.
Follow Us:
Tata Sierra EV: कंपनी ने सिएरा EV का टीज़र भी जारी कर दिया है, जिससे साफ़ है की डिज़ाइन में पुरानी ICE (पेट्रोल / डीजल) सिएरा की झलक जरूर मिलेगी, लेकिन टेक्नोलॉजी पूरी तरह नए ज़माने की होगी. आइए जानते है कितना दमदार होगा सेटअप...?
बैटरी और पावर- कितना दमदार होगा सेटअप?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिएरा EV के बेस वेरिएंट में करीब 65kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. यह वही बैटरी है जो कुछ मौजूदा Tata EV मॉडल्स में भी देखने को मिलती है. वहीं टॉप वेरिएंट में 75kWh बैटरी दी जा सकती है, जो इसे ज्यादा पावरफुल और लॉन्ग रेंज SUV बनाती है.
यह SUV पोजिशनिंग के हिसाब से Tata Curvv और Tata Harrier EV के बीच रखी जाएगी, यानी यह मिड-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV की जगह को भरने वाली है.
रेंज और परफॉर्मेंस का खेल
अगर 65kWh बैटरी वाली बात सही साबित होती है, तो सिएरा EV आराम से 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. यह शहर और हाईवे दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए काफी मजबूत माना जाएगा. वहीं 75kWh वाले वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप (AWD) मिलने की उम्मीद है, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बना देगा. रिपोर्ट्स के अनुसार यह सेटअप 600+ किलोमीटर तक की रेंज और करीब 500Nm से ज्यादा टॉर्क दे सकता है.
Honda की बादशाहत बरकरार, TVS और Suzuki स्कूटर्स ने भी टॉप 5 में जमाई जगह
AWD और डुअल मोटर - असली ताकत यहीं है
इस SUV की सबसे खास बात इसका Quad Wheel Drive (AWD) सिस्टम है. इसमें आगे और पीछे दोनों एक्सल पर मोटर मिलती है, जिससे कार को बेहतर ग्रिप और ऑफ-रोडिंग क्षमता मिलती है. यही सेटअप इसे सिर्फ शहर की SUV नहीं बल्कि हर तरह के रास्तों पर चलने वाली मजबूत इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाता है. कंपनी का फोकस साफ है SUV सिर्फ दिखने में नहीं, बल्कि असली परफॉर्मेंस में भी दमदार हो.
डिजाइन और टेस्टिंग का टीजर
टाटा ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया है, जिसमें सिएरा EV को रेगिस्तान जैसे कठिन इलाके में चढ़ाई करते हुए दिखाया गया है. यह वही स्टाइल है जैसा कंपनी ने पहले Tata Harrier EV के लिए इस्तेमाल किया था. इससे साफ संकेत मिलता है कि सिएरा EV को सिर्फ शहरी ड्राइव के लिए नहीं, बल्कि हर तरह की सड़क परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है.
कुल मिलाकर क्या उम्मीद की जाए?
यह भी पढ़ें
Tata Sierra EV को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह सिर्फ एक नई इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि टाटा की EV लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड होने वाली है. इसमें रेंज, पावर और AWD जैसे फीचर्स मिलकर इसे प्रीमियम और पावरफुल सेगमेंट में ले जाते हैं. अब असली फैसला 30 जून को लॉन्च के बाद ही होगा कि यह SUV सिर्फ चर्चा में रहती है या सच में इलेक्ट्रिक मार्केट में नया ट्रेंड सेट करती है.