7-सीटर कार वालों के लिए खुशखबरी! FASTag Annual Pass को लेकर NHAI का बड़ा अपडेट
NHAI: हाईवे पर बार-बार आने-जाने वालों के लिए हर बार टोल देना जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में FASTag Annual Pass काफी काम की सुविधा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थीं कि 6-सीटर, 7-सीटर और थ्री-रो वाली कारों और SUV के लिए Annual Pass बंद कर दिया गया है.
Follow Us:
FASTag Annual Pass: अगर आप अपनी कार से अक्सर लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो टोल का खर्च भी आपकी यात्रा का एक जरूरी हिस्सा होता है. खासकर हाईवे पर बार-बार आने-जाने वालों के लिए हर बार टोल देना जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में FASTag Annual Pass काफी काम की सुविधा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थीं कि 6-सीटर, 7-सीटर और थ्री-रो वाली कारों और SUV के लिए Annual Pass बंद कर दिया गया है. इस खबर से बड़ी फैमिली कार रखने वाले लोग परेशान हो गए थे. अब NHAI ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और साफ कहा है कि 7-सीटर वाहनों के लिए Annual Pass की सुविधा बंद नहीं की गई है.
NHAI ने साफ किया पूरा मामला
वायरल हो रही खबर पर NHAI ने स्पष्ट किया है की 3-रो या 7-सीटर कारों को Annual Pass से बाहर करने का दावा गलत है. अगर आपकी गाड़ी निजी इस्तेमाल के लिए रजिस्टर्ड है और उसमें वैध तथा एक्टिव FASTag लगा है, तो आप Annual Pass के लिए पात्र हो सकते हैं. यानी कार में कितनी सीटें हैं, सिर्फ इस आधार पर सुविधा नहीं छीनी गई है. NHAI ने वाहन चालकों से यह भी कहा है कि Social Media पर चलने वाली अपुष्ट खबरों पर भरोसा करने के बजाय नियमों की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से ही लें.
₹6 लाख के बजट में Tata की नई Sedan मचाएगी तहलका, Dzire को देगी टक्कर
किन गाड़ियों को मिलेगा Annual Pass?
Annual Pass के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि गाड़ी का इस्तेमाल निजी काम के लिए होना चाहिए. वाहन का रिकॉर्ड VAHAN डेटाबेस में प्राइवेट कार, जीप या वैन के रूप में दर्ज होना चाहिए. इसलिए आपकी 7-सीटर कार होने मात्र से कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर वही गाड़ी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए रजिस्टर्ड है या पीली नंबर प्लेट (Yellow Plate Number) वाली है, तो वह इस सुविधा के लिए पात्र नहीं होगी. तो निजी इस्तेमाल वाली योग्य कारों को सीटों की संख्या के आधार पर अलग नहीं किया जाता.
Annual Pass से कैसे बचेगा टोल का खर्च?
FASTag Annual Pass उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनका हाईवे पर लगातार आना-जाना रहता है. इसके लिए वाहन मालिक को तय वार्षिक शुल्क देना होता है और पास जारी होने की तारीख से एक साल या 200 ट्रिप तक वैध रहता है. पात्र नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर इससे हर बार अलग-अलग टोल भुगतान करने की परेशानी कम हो जाती है. इससे बार-बार यात्रा करने वालों को पैसे बचाने के साथ टोल प्लाजा पर समय बचाने में भी मदद मिल सकती है.
घर बैठे कैसे एक्टिवेट करें Annual Pass?
अगर आपके पास एक्टिव FASTag है और आपकी कार Annual Pass के लिए योग्य है, तो इसके लिए किसी एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है. आप NHAI के आधिकारिक राजमार्ग यात्रा ऐप या वेबसाइट के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहां गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद VAHAN डेटाबेस से पात्रता की जांच होती है. वेरिफिकेशन पूरा होने पर तय शुल्क का भुगतान किया जा सकता है और पास आपके मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है. इसलिए अगर आपके पास 7-सीटर कार है, तो वायरल खबर देखकर परेशान होने के बजाय पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें