जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नोएडा में EV वालों की मौज! बनेंगे 78 नए चार्जिंग स्टेशन, जानें कहां मिलेगी सुविधा

EV Cars: नोएडा प्राधिकरण शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करने पर काम कर रहा है. इसके तहत निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर 48 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है.

Author
16 Oct 2026
( Updated: 16 Oct 2026
04:45 PM )
नोएडा में EV वालों की मौज! बनेंगे 78 नए चार्जिंग स्टेशन, जानें कहां मिलेगी सुविधा
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

EV Cars: देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं. लेकिन EV खरीदने से पहले कई लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि गाड़ी चार्ज कहां करेंगे? खासकर उन लोगों के लिए यह परेशानी ज्यादा होती है, जिनके घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है. अब नोएडा में रहने वाले इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है. शहर में चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए 78 नए चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की योजना बनाई गई है.

नोएडा में कहां बनेंगे नए चार्जिंग स्टेशन?

नोएडा प्राधिकरण शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करने पर काम कर रहा है. इसके तहत निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर 48 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है. इसके अलावा, यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (UPREV) के साथ पहले ही 30 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का समझौता किया गया था, इस तरह कुल 78 चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं... प्राधिकरण का लक्ष्य शहर में कुल 100 चार्जिंग स्टेशन तैयार करना है.

Advertisement

250KM तक की रेंज, बड़े पहिये और स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुआ VLF Strada स्कूटर; कीमत जानें

मेट्रो स्टेशन से मॉल तक मिलेगी चार्जिंग सुविधा

नए चार्जिंग स्टेशन शहर के कई प्रमुख इलाकों में बनाए जाने की योजना है. इनमें सेक्टर-16, सेक्टर-18, सेक्टर-142, सेक्टर-147, सेक्टर-137 और सेक्टर-83 के मेट्रो स्टेशन या पार्किंग स्थल शामिल हैं. इसके अलावा लॉजिक्स मॉल, शॉप्रिक्स मॉल, साया स्टेटस मॉल और सेक्टर-50 , सेक्टर-51 के बाजारों में भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. इससे बाजार जाने, ऑफिस पहुंचने या मेट्रो से सफर करने वाले EV मालिकों को गाड़ी चार्ज करने के ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं.

एक साथ चार्ज हो सकेंगे कई वाहन

Advertisement

इन चार्जिंग स्टेशनों पर आधुनिक चार्जर लगाने की योजना ह. हर स्टेशन पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाने की बात कही गई है. इनके जरिए एक समय में दो इलेक्ट्रिक कारों और एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है.योजना के अनुसार, इस काम को अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है.

EV मालिकों को कैसे होगा फायदा?

नोएडा में नए चार्जिंग स्टेशन बनने से उन लोगों को खास राहत मिल सकती है, जो अपार्टमेंट में रहते हैं और घर पर चार्जर नहीं लगवा सकते. चार्जिंग के ज्यादा विकल्प मिलने से इलेक्ट्रिक गाड़ी इस्तेमाल करना आसान हो सकता है,... हालांकि, वास्तविक सुविधा इस बात पर निर्भर करेगी कि स्टेशन कब चालू होते हैं और वहां चार्जिंग की उपलब्धता कैसी रहती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें