जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ola S1 से लेकर Ather Rizta तक को टक्कर देगा ये स्कूटर! अब Flipkart पर भी हुई एंट्री, इतनी है कीमत

Electric Scooter: स्कूटर की बिक्री के दम पर कंपनी जुलाई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की टॉप-10 कंपनियों में अपनी जगह बनाने में सफल रही थी. अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसे खरीदना और भी आसान बना दिया है. River Indie अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी उपलब्ध है.

Author
09 Oct 2026
( Updated: 09 Oct 2026
03:37 PM )
Ola S1 से लेकर Ather Rizta तक को टक्कर देगा ये स्कूटर! अब Flipkart पर भी हुई एंट्री, इतनी है कीमत
Image Source: CAnva (Representative Image)
Advertisement

Electric Scooter: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी River Mobility धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना रही है. कंपनी के पास फिलहाल सिर्फ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका नाम River Indie है. खास बात यह है कि इसी स्कूटर की बिक्री के दम पर कंपनी जुलाई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की टॉप-10 कंपनियों में अपनी जगह बनाने में सफल रही थी. अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इसे खरीदना और भी आसान बना दिया है. River Indie अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी उपलब्ध है. यानी अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सिर्फ बुकिंग के लिए शोरूम जाने की जरूरत नहीं होगी..

Flipkart से कैसे बुक कर सकते हैं River Indie?

River Mobility के देशभर के 48 शहरों में 80 से ज्यादा स्टोर मौजूद हैं. कंपनी आने वाले समय में अपने स्टोर की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. लेकिन अब ग्राहकों को स्कूटर बुक करने के लिए सीधे डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं है. वे Flipkart पर जाकर River Indie को देख सकते हैं और वहीं से इसकी बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के दौरान ग्राहक को स्कूटर की कीमत का भुगतान करना होगा. इसके बाद नजदीकी डीलरशिप का प्रतिनिधि ग्राहक से संपर्क करेगा. इंश्योरेंस, RTO रजिस्ट्रेशन और दूसरे जरूरी काम डीलरशिप की मदद से पूरे किए जाएंगे. इससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं. कंपनी की यह पहल इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान बना सकती है.

Advertisement

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, पुलिस ने क्यों दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस? परिवार का बयान होगा दर्ज

ऑनलाइन व्हीकल खरीदने का बढ़ रहा चलन

आज के समय में लोग कपड़े, मोबाइल और घरेलू सामान के साथ-साथ गाड़ियां भी ऑनलाइन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. Royal Enfield, Jawa-Yezdi, Ather Energy और Vida जैसे ब्रांड भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने वाहनों की बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं. आमतौर पर ऑनलाइन बुकिंग के बाद वाहन नजदीकी डीलरशिप तक पहुंचाया जाता है. इसके बाद डीलरशिप डिलीवरी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करती है और आगे सर्विस की सुविधा भी देती है.. River Mobility भी इसी तरीके को अपनाकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना चाहती है. कंपनी Yamaha के लिए EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बनाती है, जो River Indie पर आधारित है.

Advertisement

River Indie की बैटरी, रेंज और कीमत

River Indie की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल डिजाइन और सामान रखने की अच्छी जगह है. इसमें 4kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 163 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है. हालांकि, असल रेंज सड़क, ट्रैफिक और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से अलग हो सकती है.

इस स्कूटर में सीट के नीचे 55 लीटर का बड़ा स्टोरेज मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है. यही वजह है कि यह स्कूटर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें ऑफिस जाने, बाजार से सामान लाने या रोजाना शहर में सफर करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए.

River Indie की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है और Flipkart पर भी इसे इसी कीमत पर लिस्ट किया गया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta और Ola S1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है. अब ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलने से देखना दिलचस्प होगा कि River Indie ग्राहकों के बीच कितनी लोकप्रिय होती है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें