जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिवाली पर घर लाएं नई 7-सीटर SUV, इन 6 गाड़ियों पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

Diwali Best Offer: इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने पर बोनस और स्क्रैपेज का फायदा भी शामिल है. कुछ कंपनियां मुफ्त एक्सेसरीज भी दे रही हैं..

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
12:23 PM )
दिवाली पर घर लाएं नई 7-सीटर SUV, इन 6 गाड़ियों पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

7 Seater Cars: दिवाली के मौके पर अगर आप अपने परिवार के लिए नई 7-सीटर SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार आपके पास पैसे बचाने का अच्छा मौका है... कई बड़ी कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों पर खास ऑफर दे रही हैं... Jeep, Citroen, Mahindra, Hyundai और Tata की चुनिंदा SUV पर 40 हजार से लेकर 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं... इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने पर बोनस और स्क्रैपेज का फायदा भी शामिल है...कुछ कंपनियां मुफ्त एक्सेसरीज भी दे रही हैं....आइए जानते हैं इन 6 SUV पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में..

1. Jeep Meridian पर 1.65 लाख रुपये तक की बचत

Jeep Meridian खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को दिवाली पर 1.65 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। यह ऑफर चुनिंदा वैरिएंट पर दिया जा रहा है...वहीं, MY2024 मॉडल खरीदने पर 1.30 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर भी मिल सकता है... डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए 30 हजार रुपये तक के अतिरिक्त फायदे भी रखे गए हैं... इस SUV में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 170bhp की पावर देता है..

2. Citroen Aircross X पर 1.55 लाख रुपये का ऑफर

कम कीमत में ज्यादा सीटों वाली SUV खरीदने वालों के लिए Citroen Aircross X एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस गाड़ी पर 1.55 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं...यह SUV 5 और 7 सीटों के विकल्प में उपलब्ध है... इसकी शुरुआती कीमत 8.89 लाख रुपये है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 14.52 लाख रुपये तक जाती है..

Advertisement

3. Mahindra Scorpio-N पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट

Mahindra Scorpio-N पर भी दिवाली के मौके पर शानदार ऑफर मिल रहा है...इस SUV पर ग्राहकों को 1.50 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है... सबसे ज्यादा छूट कुछ डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट पर दी जा रही है... इसमें 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है.. इसके अलावा कुछ वैरिएंट पर मुफ्त एक्सेसरीज और अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं..

दिवाली पर कार कंपनियों का बड़ा ऑफर, Honda City से Hyundai Verna तक मिल रहा बंपर डिस्काउंट

4. Hyundai Alcazar पर 90 हजार रुपये तक का फायदा

Advertisement

Hyundai Alcazar खरीदने वालों को पेट्रोल वैरिएंट पर 90 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है... वहीं, डीजल मॉडल पर 45 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है... तीन रो वाली सीटों के साथ आने वाली यह SUV उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों के सफर करने की सुविधा चाहिए..

5. Tata Safari पर 53 हजार रुपये तक की बचत

Tata Safari के डीजल मॉडल पर 53 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं... इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है, जो 15 नवंबर तक उपलब्ध है..इसके अलावा पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर 35 हजार रुपये का बोनस और चुनिंदा कॉर्पोरेट ग्राहकों को 8 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है..

6. Mahindra Scorpio Classic पर 40 हजार रुपये तक का ऑफर

Mahindra Scorpio Classic पर भी ग्राहकों को 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.. इसके साथ 25 हजार रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज भी दी जा रही है....S वैरिएंट पर 30 हजार रुपये तक का फायदा है, जबकि S11 वैरिएंट खरीदने पर 40 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है...
ध्यान दें: इन सभी गाड़ियों पर मिलने वाले ऑफर शहर, डीलरशिप और वैरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं... इसलिए SUV खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में ऑफर की जानकारी जरूर ले लें.. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें