2 करोड़ से ज्यादा कीमत, 5.5 सेकंड में 100 की रफ्तार! रणवीर की नई BMW i7 में क्या है खास?
BMW i7 features: रणवीर की नई BMW i7 को लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रणवीर काले कपड़ों में शोरूम से बाहर आते और खुद अपनी नई कार चलाकर ले जाते दिखाई दिए.
Follow Us:
BMW i7 Features: घर में नन्ही परी के आने से खुशियां बढ़ गई हैं और इसी खुशी के बीच रणवीर सिंह ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक नई गाड़ी शामिल कर ली है. रणवीर सिंह और दीपीका पादुकोण हाल ही में दूरसी बेटी के माता-पिता बने है.. इस खास मौके पर रणवीर की नई BMW i7 को लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रणवीर काले कपड़ों में शोरूम से बाहर आते और खुद अपनी नई कार चलाकर ले जाते दिखाई दिए.
रणवीर सिंह की नई कार में क्या है खास?
BMW i7 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान है, जो शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है..इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 449 bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क पैदा करती हैं. इसकी रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कार महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है.
एक बार चार्ज करने पर चलेगी 728 किलोमीटर
BMW i7 में 112.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार WLTP मानकों के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 728 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं, इसका ज्यादा पावरफुल M70 xDrive वेरिएंट 671 bhp की पावर और 1,015 Nm का टॉर्क देता है.. यह वेरिएंट केवल 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है.
जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ! Yamaha के स्कूटर पर मिल रहा शानदार फेस्टिव ऑफर
कार के अंदर मिलेगा थिएटर जैसा मजा
BMW i7 का केबिन इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें बड़ी टचस्क्रीन, आगे बैठे यात्री के लिए अलग डिस्प्ले और पीछे बैठने वालों के लिए 31.3 इंच की विशाल एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई . यानी पीछे बैठकर फिल्म देखने का मजा भी लिया जा सकता है. इसके अलावा, Dolby Atmos सपोर्ट वाला साउंड सिस्टम और बटन दबाते ही अपने आप बंद होने वाले दरवाजे इस कार को और खास बनाते हैं.
पहले से शानदार है रणवीर का कार कलेक्शन
रणवीर सिंह के पास पहले से ही कई महंगी और शानदार गाड़ियां हैं. उनके कलेक्शन में Lamborghini Urus, Mercedes-Maybach GLS 600, Range Rover, Aston Martin और GMC Hummer EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं. अब BMW i7 के आने से उनका कार कलेक्शन और भी खास हो गया है..