Pulsar खरीदने का सुनहरा मौका! 12,000 रुपये तक का फायदा, ऑफर हाथ से न जाने दें
Bajaj: कंपनी की ओर से पल्सर रेंज पर कुल 12,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. यह ऑफर देशभर में बजाज के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध बताया जा रहा है और सीमित समय के लिए लागू है.
Follow Us:
Pulsar: देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स देने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय पल्सर बाइक रेंज पर फेस्टिव ऑफर पेश किया है. अगर आप इस त्योहारी सीजन में एक स्पोर्टी, स्टाइलिश और दमदार बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काम का साबित हो सकता है. कंपनी की ओर से पल्सर रेंज पर कुल 12,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. यह ऑफर देशभर में बजाज के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध बताया जा रहा है और सीमित समय के लिए लागू है.
कैश डिस्काउंट से लेकर फ्री सर्विस तक फायदा
बजाज के इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल रहे हैं. बाइक खरीदने पर आकर्षक कैश डिस्काउंट के अलावा, फाइनेंस के जरिए बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस का लाभ दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से पांच मुफ्त सर्विस का फायदा भी दिया जा रहा है. इससे बाइक खरीदने के बाद शुरुआती सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, आपको मिलने वाला वास्तविक फायदा आपके शहर, डीलर और चुने गए मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है.
दूसरे राज्य में गाड़ी शिफ्ट कर रहे हैं? जान लें ट्रांसफर का पूरा प्रोसेस
पूरी Pulsar रेंज पर मिल रहा ऑफर
खास बात यह है कि यह ऑफर किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं है. पल्सर सीरीज के कई मॉडल इस फेस्टिव बेनिफिट के दायरे में शामिल हैं। इनमें Pulsar 125, NS125, Pulsar 150, N160, NS160, NS200, N250, P220F और Pulsar NS400Z जैसे मॉडल शामिल हैं. इनमें Pulsar NS400Z पर 12,000 रुपये तक का अधिकतम फायदा मिलने की बात सामने आई है. यह कंपनी की पल्सर रेंज की पावरफुल बाइक्स में से एक है और इसमें करीब 40 PS की पावर के साथ कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.
नई तकनीक से और बेहतर हुई Pulsar
बजाज लगातार अपनी पल्सर रेंज को अपडेट कर रही है. नए मॉडल्स में आधुनिक फीचर्स और बेहतर तकनीक देखने को मिलती है. कुछ मॉडल्स में 5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ गूगल मैप्स जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. इसके अलावा कुछ बाइक्स में राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और बेहतर सस्पेंशन जैसी तकनीक मिलती है. यही वजह है कि पल्सर आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है.
ऑफर लेने से पहले जरूर करें ये काम
यह भी पढ़ें
अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाकर पल्सर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने नजदीकी अधिकृत बजाज डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर ले लें. अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर मिलने वाले फायदे अलग हो सकते हैं. इसलिए मॉडल की कीमत, कैश डिस्काउंट, फाइनेंस ऑफर और फ्री सर्विस की शर्तें समझने के बाद ही खरीदारी करें.