Maruti Suzuki का बड़ा ग्रीन व्हीकल प्लान, CNG ऑटोमैटिक कारों से बढ़ी उम्मीद
CNG Automatic Cars: कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनीयर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया राउंडटेबल में इसकी जानकारी दी..
Follow Us:
CNG Automatic Cars: देश की प्रमुख कार कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki India अब ग्रीन व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 10 लाख ग्रीन व्हीकल बेचने का लक्ष्य रखा है. इनमें CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनीयर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया राउंडटेबल में इसकी जानकारी दी..खास बात यह है कि कंपनी ने पहले इस वित्त वर्ष में 8 से 9 लाख ग्रीन व्हीकल बेचने का अनुमान लगाया था, लेकिन CNG कारों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प आने के बाद अब बिक्री का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है.
CNG कारों में अब ऑटोमैटिक का विकल्प
Maruti Suzuki ने अपने ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक S-CNG मॉडल पेश किए हैं. कंपनी का मानना है कि अब तक कई ग्राहक CNG कार लेना चाहते हुए भी पेट्रोल-ऑटोमैटिक मॉडल खरीद लेते थे, क्योंकि CNG में ऑटोमैटिक का विकल्प उपलब्ध नहीं था. अब यह स्थिति बदल रही है. जिन लोगों को CNG की कम रनिंग कॉस्ट पसंद है, लेकिन वे मैनुअल गियरबॉक्स नहीं चलाना चाहते, उनके लिए ऑटोमैटिक CNG कार एक नया विकल्प बन गई है.
अब पेट्रोल नहीं, EV से गश्त करेगी Police! दमदार Range और फीचर्स ने खींचा ध्यान
CNG से Maruti को बड़ी उम्मीद
CNG के मामले में Maruti Suzuki पहले से ही मजबूत स्थिति में है. कंपनी के अनुसार, भारतीय CNG कार बाजार में उसकी हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है और वह हर महीने लगभग 80,000 CNG वाहन बेच रही है. कंपनी की कुल बिक्री में भी CNG कारों की हिस्सेदारी करीब 43 फीसदी है. ऐसे में नए ऑटोमैटिक CNG मॉडल कंपनी के लिए बिक्री बढ़ाने का एक और जरिया बन सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, CNG कारों की मांग में फिलहाल बड़ी समस्या ग्राहकों की रुचि की नहीं, बल्कि सप्लाई की है. Maruti अपनी CNG वाहन उत्पादन क्षमता को करीब 18,000 यूनिट प्रति माह बढ़ाने की प्रक्रिया में है.. क्षमता बढ़ने के बाद कंपनी बाजार में ज्यादा CNG कारें उपलब्ध करा सकेगी.
जुलाई में CNG बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
CNG कारों की बढ़ती मांग का अंदाजा कंपनी के हालिया आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है. Maruti Suzuki के अनुसार, वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में S-CNG वाहनों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 58 फीसदी बढ़ी. वहीं जुलाई 2026 में कंपनी ने एक महीने में रिकॉर्ड 83,000 S-CNG कारें बेची.
यह भी पढ़ें
अब कंपनी को उम्मीद है कि ऑटोमैटिक CNG मॉडल की वजह से उन ग्राहकों का बड़ा हिस्सा भी CNG की तरफ आएगा, जो अब तक ऑटोमैटिक पेट्रोल कारों को प्राथमिकता देते थे. इससे Maruti Suzuki के 10 लाख ग्रीन व्हीकल बिक्री के लक्ष्य में CNG की भूमिका काफी अहम हो सकती है.