जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब पेट्रोल नहीं, EV से गश्त करेगी Police! दमदार Range और फीचर्स ने खींचा ध्यान

X-47 Skyforce: कंपनी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के मुताबिक, किसी भारतीय राज्य की पुलिस फोर्स द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक शामिल किए जाने का यह एक बड़ा उदाहरण है. इन बाइक्स को खास तौर पर पुलिस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
04:44 PM )
अब पेट्रोल नहीं, EV से गश्त करेगी Police! दमदार Range और फीचर्स ने खींचा ध्यान
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

X-47 Skyforce: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के बीच कोलकाता पुलिस ने भी ईवी की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया है. पुलिस के बेड़े में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ultraviolette की 183 X-47 Skyforce इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल की गई हैं. कंपनी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के मुताबिक, किसी भारतीय राज्य की पुलिस फोर्स द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक शामिल किए जाने का यह एक बड़ा उदाहरण है. इन बाइक्स को खास तौर पर पुलिस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

पुलिस के लिए खास तरीके से तैयार बाइक

यह कोई सामान्य इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है. पुलिस की ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए X-47 Skyforce में कई अतिरिक्त उपकरण लगाए गए हैं. इसमें सायरन, हूटर, लाल-नीली इमरजेंसी लाइट्स और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा पुलिस की पहचान के लिए खास डेकल्स भी लगाए गए हैं.
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए वॉकी-टॉकी और माइक होल्डर भी दिए गए हैं. जरूरी दस्तावेज, सामान या दूसरे उपकरण रखने के लिए साइड पैनियर्स लगाए गए हैं. इन अतिरिक्त उपकरणों के भार और इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए बाइक के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं.

Advertisement

एक चार्ज में 211 किलोमीटर तक की रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो X-47 Skyforce को काफी दमदार बनाया गया है. कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह बाइक 211 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है और यह अधिकतम 36 bhp की पावर देती है. ऐसे में शहर में पेट्रोलिंग के साथ-साथ किसी इमरजेंसी में तेजी से मौके पर पहुंचने के लिए भी यह बाइक उपयोगी हो सकती है.

'अखिलेश यादव सबसे झूठे रामभक्त’, मनोज मुंतशिर का बड़ा हमला, बोले- ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री लेफ्टिस्ट’

Advertisement

भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए उपयोगी

कोलकाता जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में पुलिस की बड़ी गाड़ियों को कई बार ट्रैफिक में परेशानी होती है. ऐसे में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक बाइक पुलिसकर्मियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है. X-47 Skyforce को क्रॉसओवर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे शहर की सड़कों के साथ-साथ खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इसे चलाना आसान बनाया गया है.

पेट्रोल और मेंटेनेंस का खर्च होगा कम

Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक का एक बड़ा फायदा इसका कम रनिंग कॉस्ट है. पेट्रोल वाली बाइक की तुलना में EV चलाने में ईंधन पर खर्च काफी कम हो सकता है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटर में पेट्रोल इंजन की तुलना में कम चलने वाले पार्ट्स होते हैं, जिससे सामान्य मेंटेनेंस की जरूरत भी कम हो सकती है. ऐसे में लंबे समय में पुलिस विभाग के ईंधन और रखरखाव खर्च को कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही, पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल बढ़ने से प्रदूषण कम करने में भी योगदान मिल सकता है.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें