दिवाली पर SUV खरीदने का सुनहरा मौका! Tata से Maruti तक, लाखों रुपये की बचत
Cheapest Diwali Offer: मिडसाइज SUV सेगमेंट की कुछ गाड़ियों पर 3.35 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट जैसे फायदे शामिल हैं..
Follow Us:
Diwali SUV Offer: दिवाली के मौके पर अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.. कई कार कंपनियां अपने चुनिंदा मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट और दूसरे फायदे दे रही हैं.. खास बात यह है कि मिडसाइज SUV सेगमेंट की कुछ गाड़ियों पर 3.35 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है...इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट जैसे फायदे शामिल हैं... हालांकि, मिलने वाली छूट कार के वेरिएंट और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है... आइए जानते हैं उन 5 SUVs के बारे में, जिन्हें खरीदकर आप दिवाली पर अच्छी बचत कर सकते हैं...
1. Tata Curvv EV: 3.35 लाख रुपये तक का फायदा
टाटा कर्व EV की एक्स-शोरूम कीमत 17.19 लाख से 19.69 लाख रुपये के बीच है... इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 3.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं...इसमें 3 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है.. वहीं, कुछ दूसरे वेरिएंट पर भी अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं.. इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है..
2. Tata Harrier EV: 2.75 लाख रुपये तक की बचत
टाटा हैरियर EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.79 लाख से 29.29 लाख रुपये तक है...इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं...इनमें कैश ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी इंसेंटिव शामिल हैं... कंपनी के मुताबिक, इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और इसकी दावा की गई रेंज 627 किलोमीटर तक है...
दिवाली पर सस्ती हुई Hyundai Creta! मिल रहा ₹1 लाख का डिस्काउंट, जानें EMI ऑफर
3. Honda Elevate: 2.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट
होंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमत 11.88 लाख से 16.36 लाख रुपये के बीच है.. इस SUV पर 2.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हो सकते हैं...इसका आरामदायक केबिन और खुला-खुला इंटीरियर इसे फैमिली के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं...
4. Renault Duster: 2.1 लाख रुपये तक की छूट
रेनो डस्टर की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख से 18.49 लाख रुपये तक है.. इसके चुनिंदा वेरिएंट पर 2.1 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं.. पुरानी डस्टर को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को कुछ वेरिएंट पर अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है..
5. Maruti Suzuki Victoris: 1.65 लाख रुपये तक का फायदा
यह भी पढ़ें
मारुति सुजुकी विक्टोरिस की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से 20.22 लाख रुपये के बीच है... इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं..वहीं, पेट्रोल और CNG मॉडल पर भी अलग-अलग ऑफर मिल रहे हैं.. ये ऑफर चुनिंदा वेरिएंट और डीलरशिप पर लागू हो सकते हैं...कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से डिस्काउंट, उपलब्धता और ऑफर की वैधता जरूर पता कर लें...