जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्कूटर खरीदने वालों की पहली पसंद बना Honda Activa, सितंबर में जमकर हुई बिक्री; दूसरे नंबर पर कौन?

Honda Activa Scooter Sale: बिक्री के मामले में TVS Jupiter दूसरे नंबर पर रहा. सितंबर 2026 में इसकी कुल 1,54,725 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8.87 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं, Suzuki Access तीसरे स्थान पर रहा. इसकी कुल 71,928 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 0.43 फीसदी कम है.

Author
21 Oct 2026
( Updated: 21 Oct 2026
01:46 PM )
स्कूटर खरीदने वालों की पहली पसंद बना Honda Activa, सितंबर में जमकर हुई बिक्री; दूसरे नंबर पर कौन?
Image Source: Canva (Representative Iamge)
Advertisement

Honda Activa Scooter Sale: भारत में स्कूटर खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.. सितंबर 2026 में भी Honda Activa ने बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया है. इस स्कूटर को पिछले महीने 3,52,271 ग्राहकों ने खरीदा... खास बात यह है कि सितंबर 2025 के मुकाबले इसकी बिक्री में 48.19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले साल इसी महीने Activa की 2,37,716 यूनिट्स बिकी थीं..आइए जानते हैं की सितंबर 2026 में देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर्स कौन से रहे है, जिसकी दमदार सेल ने हर तरफ मचा दिया तहलका. 

TVS Jupiter और Suzuki Access का कैसा रहा प्रदर्शन?

बिक्री के मामले में TVS Jupiter दूसरे नंबर पर रहा. सितंबर 2026 में इसकी कुल 1,54,725 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8.87 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं, Suzuki Access तीसरे स्थान पर रहा. इसकी कुल 71,928 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 0.43 फीसदी कम है.

TVS iQube और Bajaj Chetak की बिक्री में उछाल

Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बात करें तो TVS iQube ने अच्छा प्रदर्शन किया. सितंबर में इसकी 45,320 यूनिट्स बिकीं और सालाना बिक्री में 47.05 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, Bajaj Chetak की 42,394 यूनिट्स बिकीं. इसकी बिक्री में भी 38.73 फीसदी का इजाफा हुआ.. इन आंकड़ों से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है.

हाईवे पर टोल प्लाजा की सेवा से हैं परेशान? अब ऐप पर करें शिकायत, NHAI ने शुरू की नई सुविधा

Hero Destiny 125 और TVS Ntorq की बिक्री

Hero Destiny 125 ने भी बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की. सितंबर 2026 में इसकी 41,839 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 92.33 फीसदी ज्यादा हैं.. दूसरी ओर, TVS Ntorq की 47,955 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में 44.24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, Ntorq की बिक्री Destiny 125 से ज्यादा रही..

Advertisement

Honda Dio, Hero Vida और Suzuki Burgman भी लिस्ट में शामिल

Honda Dio की सितंबर में 29,160 यूनिट्स बिकीं, जबकि इसकी बिक्री में 22.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर की 28,862 यूनिट्स बिकीं और इसकी सालाना बिक्री 88.28 फीसदी बढ़ी. वहीं, Suzuki Burgman की 27,839 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 1.47 फीसदी कम हैं.

सितंबर में कुल स्कूटर बिक्री में 32 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

Advertisement

सितंबर 2026 में टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 8,42,293 यूनिट्स रही...सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 6,35,860 यूनिट्स था. इस तरह सालाना आधार पर कुल बिक्री में 32.47 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. Honda Activa पहले स्थान पर रही, जबकि TVS Jupiter ने दूसरा स्थान हासिल किया. इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी हुइ है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें