जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Diwali Car Sales 2026: दिवाली पर कार बाजार में आएगा बंपर उछाल! बिक्री के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

Diwali Car Sales 2026: दिवाली से पहले ही कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है...अक्टूबर 2026 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए त्योहारों का सीजन काफी शानदार रहने वाला है..

Author
07 Nov 2026
( Updated: 07 Nov 2026
11:22 AM )
Diwali Car Sales 2026: दिवाली पर कार बाजार में आएगा बंपर उछाल! बिक्री के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप
Image Source: IANS
Advertisement

Diwali Car Sales 2026: भारत में त्योहारों का मौसम आते ही ऑटोमोबाइल बाजार में भी रौनक बढ़ जाती है... खासकर दिवाली के मौके पर नई कार खरीदना कई लोगों के लिए खुशी के साथ-साथ शुभ शुरुआत का भी प्रतीक होता है... इसी को देखते हुए कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार डिस्काउंट, आकर्षक ऑफर्स और नए मॉडल पेश करती हैं...इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है... दिवाली से पहले ही कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है...अक्टूबर 2026 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए त्योहारों का सीजन काफी शानदार रहने वाला है..

अक्टूबर में ही टूट गया कार बिक्री का रिकॉर्ड

दिवाली से पहले ही भारतीय कार बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया है...रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में देश में पैसेंजर व्हीकल की घरेलू बिक्री 5.25 लाख से 5.30 लाख यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है...अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री हो सकती है... पिछले साल अक्टूबर में करीब 4.60 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी..यानी इस बार सालाना आधार पर बिक्री में लगभग 13 से 14 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है..

दिवाली पर Jeep का धमाका! SUV खरीदने पर 1.65 लाख रुपये तक की छूट, जानें पूरी डील

Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार

Advertisement

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया है... कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,12,384 गाड़ियां बेचीं... पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है... छोटी कारों के साथ कंपनी की SUV और CNG गाड़ियों को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है... खास बात यह है कि CNG कारों की मांग में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है... कंपनी के पास लगभग 2.45 लाख गाड़ियों की पेंडिंग बुकिंग भी बताई जा रही है..

Tata और Mahindra की SUV का जलवा

SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच टाटा मोटर्स और महिंद्रा की गाड़ियों की मांग लगातार बनी हुई है...अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 73,894 पैसेंजर व्हीकल बेच.. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई...वहीं महिंद्रा ने इसी दौरान 73,338 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की...दोनों कंपनियों की SUV को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स ने बाजार में उनकी पकड़ मजबूत की है..

Advertisement

Hyundai और Kia भी रेस में आगे

विदेशी कार कंपनियों की बात करें तो हुंडई और किया ने भी अक्टूबर में अच्छी बिक्री की है... हुंडई मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में 62,799 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16.7 फीसदी ज्यादा है... वहीं किया इंडिया ने अक्टूबर में 33,462 गाड़ियां डीलरशिप तक पहुंचाईं...कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 13.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें