जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Mahindra Bolero का नया Bold Edition लॉन्च, शानदार लुक के साथ मिलेंगे ये खास अपडेट

Scorpio Bold Edition 2026: कंपनी ने बोलेरो को नया लुक देने के लिए इसका 2026 Bold Edition पेश किया है. इस नए एडिशन में गाड़ी के बाहरी लुक से लेकर केबिन तक कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं.

Author
22 Oct 2026
( Updated: 22 Oct 2026
01:53 PM )
Mahindra Bolero का नया Bold Edition लॉन्च, शानदार लुक के साथ मिलेंगे ये खास अपडेट
Image Source: Mahindra/Website
Advertisement

Scorpio Bold Edition 2026: महिंद्रा बोलेरो भारतीय बाजार में अपनी मजबूत बनावट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. खासकर गांवों और छोटे शहरों में इस SUV को काफी पसंद किया जाता है. अब कंपनी ने बोलेरो को नया लुक देने के लिए इसका 2026 Bold Edition पेश किया है. इस नए एडिशन में गाड़ी के बाहरी लुक से लेकर केबीन तक कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसमें इंजन या मैकेनिकल हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. खास बात यह है कि यह कोई नया बेहतरीन मॉडल नहीं, बल्कि मौजूदा बोलेरो के लिए एक एक्सेसरी पैक है. कंपनी ने अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है.

फ्रंट लुक में मिलेंगे ब्रॉन्ज एक्सेंट्स

महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन में सबसे ज्यादा ध्यान इसके नए ब्रॉन्ज एक्सेट्स पर जाता है. SUV की फ्रंट ग्रिल पर ब्रॉन्ज इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं... वहीं इसके अलावा, रूफ रेल्स पर भी ब्रॉन्ज फिनिश देखने को मिलती है. फॉग लैंप के आसपास ब्रॉन्ज टच और ब्लैक-ब्रॉन्ज ड्यूल-टोन साइड क्लैडिंग इसे एक अलग पहचान देते हैं. गाड़ी पर Bold Edition की बैजिंग, ORVM पर ब्रॉन्ज एप्लिक और ब्रॉन्ज फिनिश वाले 15-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं. इन बदलावों से बोलेरो का जाना-पहचाना लुकबरकरार रहता है, लेकिन इसमें थोड़ा नया और स्टाइलिश अंदाज जुड़ जाता है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का अलर्ट! AQI बिगड़ते ही GRAP-1 लागू, जानें क्या बदलेगा?

Advertisement

केबिन में भी किए गए हैं बदलाव

बोलेरो के नए एडिशन के केबीन में ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर की ड्यूल-टोन लेदरेट सीटें दी गई हैं. इसके साथ डिजाइनर फ्लोर मैट्स और रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है. हालांकि, SUV का इंटीरियर पहले की तरह ही सिंपल और इस्तेमाल में आसान रखा गया है. इस मे 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मैन्युअल AC, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और पावर विंडो जैसे फिचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग (Air bag), ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसी

Advertisement

महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन( Mahindra Bolero Bolda Edtion) में पहले वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन ही मिलता है. यह इंजन 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है;.इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. यानी इस एडिशन को चुनने वाले ग्राहकों को परफॉर्मेंस के मामले में कोई नया बदलाव नहीं मीलेगा. इसका मुख्य आकर्षण इसका नया लुक और अतिरिक्त एक्सेसरीज हैं.

कितनी है कीमत और किससे होगा मुकाबला?

स्टैंडर्ड महिंद्रा बोलेरो (Standard Mahindra Bolero)  की एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये तक है. हालांकि, Bold Edition एक्सेसरी पैक की कीमत अभी सामने नहीं आई है.  इसकी सही जानकारी के लिए ग्राहकों को महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करना होगा, ग्रामीण इलाकों में मजबूत और भरोसेमंद SUV चाहने वालों के बीच बोलेरो की लोकप्रियता पहले से ही काफी अच्छी है. वहीं, ज्यादा मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहक महिंद्रा बोलेरो नियो पर भी विचार कर सकते है... 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें