जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Indicator Rules: बाइक का इंडिकेटर छोड़ हाथ से करते हैं इशारा? जान लें कितना बड़ा अपराध

Indicator Rules: कई बार इंडिकेटर खराब हो जाता है और लोग उसे ठीक कराने के बजाय हाथ से इशारा करके ही काम चला लेते हैं. ऐसे मे सवाल उठता है कि क्या ऐसा करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है और क्या सिर्फ हाथ दिखाकर दिशा बदलना पर्याप्त है?

Author
19 Aug 2026
( Updated: 19 Aug 2026
01:42 PM )
Indicator Rules: बाइक का इंडिकेटर छोड़ हाथ से करते हैं इशारा? जान लें कितना बड़ा अपराध
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Indicator Rules: सड़क पर बाइक या स्कूटर चलाते समय सिर्फ अपनी सुरक्षा ही नही... बल्कि आसपास चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा का भ ध्यान रखना पड़ता है. जब हमें अचानक बाएं या दाएं मुड़ना होता है, तो पीछे और आसपास चल रहे वाहन चालकों को इसकी जानकारी देना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए बाइक और स्कूटर में इंडिकेटर दिए जाते हैं. लेकिन कई बार इंडिकेटर खराब हो जाता है और लोग उसे ठीक कराने के बजाय हाथ से इशारा करके ही काम चला लेते हैं. ऐसे मे सवाल उठता है कि क्या ऐसा करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है और क्या सिर्फ हाथ दिखाकर दिशा बदलना पर्याप्त है?

इंडिकेटर खराब है तो हाथ का संकेत कब काम आता है?

मोटर वाहन नियमों में कुछ परिस्थितियों में हाथ के संकेतों का प्रावधान मौजूद है, खासकर तब जब वाहन के इंडिकेटर या दूसरे सिग्नल ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हों. यानी अगर चलते-चलते आपके बाइक का इंडिकेटर अचानक खराब हो जाए, तो दूसरे वाहन चालकों को अपनी दिशा बताने के लिए हाथ से संकेत देना मददगार हो सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जानबूझकर खराब इंडिकेटर वाली बाइक को लंबे समय तक चलाते रहें और हर बार हाथ से इशारा करते रहे.
अगर आपकी बाइक का इंडिकेटर सही है, तो दिशा बदलत समय उसी का इस्तेमाल करना बेहतर और सुरक्षित तरीका है. हाथ बाहर निकालकर बाइक चलाने में एक और जोखिम है। एक हाथ हैंडल से हटने के कारण अचानक ब्रेक लगाने, गड्ढे से बचने या किसी वाहन से दूरी बनाने में बाइक पर नियंत्रण प्रभावित हो सकता है.

Advertisement

सिर्फ हाथ दिखाना काफी नहीं

अगर किसी मजबूरी में हाथ के संकेत का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. मोड़ लेने से काफी पहले दूसरे वाहन चालकों को संकेत देना जरूरी है, ताकि उन्हें आपकी मंशा समझने और अपनी गति कम करने का समय मिल सके. सिर्फ एक सेकंड के लिए हाथ बाहर निकालना और तुरंत मुड़ जाना सुरक्षित तरीका नहीं है.
दिशा बदलने से पहले अपनी स्पीड कम करें, पीछे की स्थिति देखें और रास्ता सुरक्षित होने की पुष्टि करें. इसके बाद ही मोड़ लें. खासकर व्यस्त सड़क, चौराहे या हाईवे पर अतिरिक्त सावधानी बेहद जरूरी है.

EV, हाइड्रोजन और CNG वाहनों को बड़ी राहत! सरकार ने 5 साल बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

खराब इंडिकेटर पर हो सकता है चालान?

अगर बाइक का इंडिकेटर खराब है और चालक उस ठीक कराए बिना लगातार सड़क पर वाहन चला रहा है, तो यह वाहन की जरूरी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा नियम उल्लंघन बन सकता है और परिस्थितियों के अनुसार पुलिस कार्रवाई या चालान हो सकता है. इसलिए हाथ के संकेत को खराब इंडिकेटर का स्थायी विकल्प समझना सही नहीं है.

Advertisement

सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?

ट्रैफिक नियमों का असली मकसद लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना है. बिना संकेत दिए अचानक मुड़ने से पीछे चल रहे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिलता और हादसा हो सकता है. इसलिए अगर आपकी बाइक का इंडिकेटर खराब है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराना ही सबसे समझदारी वाला कदम है. हाथ का संकेत आपात या मजबूरी की स्थिति में मददगार है, लेकिन सही इंडिकेटर का विकल्प नहीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें