Toll Plaza पर गलत Lane में घुसे तो कटेगा Challan! कार चालक जान लें ये नियम
FASTag Rules: कई बार जल्दबाजी में लोग गलत लेन में चले जाते हैं या बिना एक्टिव FASTag के FASTag लेन में पहुंच जाते हैं. ऐसी छोटी सी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. इसलिए टोल प्लाजा पर पहुंचते समय थोड़ा सावधान रहना बेहद जरूरी है.
Follow Us:
FASTag Rules: देश में हाईवे और एक्सप्रेसवे (Expressway) का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रोजाना लाखों लोग अपनी कार लेकर लंबा सफर करते हैं, लेकिन टोल प्लाजा से जुड़े सभी नियमों की जानकारी हर किसी को नहीं होती. कई बार जल्दबाजी में लोग गलत लेन में चले जाते हैं या बिना एक्टिव FASTag के FASTag लेन में पहुंच जाते हैं. ऐसी छोटी सी गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. इसलिए टोल प्लाजा पर पहुंचते समय थोड़ा सावधान रहना बेहद जरूरी है.
गलत लेन में जाने पर बढ़ सकता है खर्च
टोल प्लाजा पर अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए अलग लेन तय होती हैं. FASTag वाले वाहनों के लिए भी डेडिकेटेड लेन होती है. अगर किसी वाहन में वैध और एक्टिव FASTag नहीं है और वह FASTag लेन में चला जाता है, तो नियमों के तहत उसे सामान्य टोल शुल्क का दोगुना भुगतान करना पड़ सकता है. इसलिए सफर शुरू करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि आपका FASTag एक्टिव है या नहीं.
FASTag में बैलेंस होना भी जरूरी
कई लोग सोचते हैं कि कार की विंडस्क्रीन पर FASTag लगा है तो बस काम हो गया, लेकिन ऐसा नहीं है. FASTag में पर्याप्त बैलेंस होना भी जरूरी है. अगर टैग ब्लैकलिस्टेड है, डिएक्टिवेट (Deactive) है या खाते में पर्याप्त पैसे नहीं हैं, तो टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में FASTag लेन में जाने पर आपसे अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है.
BRICS Summit 2026: 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया बड़ा ऐलान
टोल से पहले ही चुनें सही लेन
टोल प्लाजा के पास पहुंचने से पहले ही ऊपर लगे साइन बोर्ड पर ध्यान दें. आमतौर पर 100 से 200 मीटर पहले ही अलग-अलग लेन के बारे में जानकारी दी जाती है. अपनी गाड़ी की कैटेगरी के हिसाब से सही लेन चुनें और आखिरी समय में लेन बदलने की कोशिश न करें. इससे न सिर्फ आपको परेशानी से बचने में मदद मिलेगी, बल्कि दूसरे वाहन चालकों को भी दिक्कत नहीं होगी.
कैमरों की नजर से बचना मुश्किल
आजकल कई टोल प्लाजा पर कैमरे और सेंसर लगे होते हैं, जो वाहनों की पहचान करने में मदद करते हैं.. अगर कोई वाहन गलत लेन में जाता है या टोल के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे रोका जा सकता है या डिजिटल चालान भी जारी हो सकता है. भारी वाहन का गलत लेन में जाना भी ट्रैफिक के लिए परेशानी पैदा कर सकता है.
टोल पर निकलने से पहले ये काम जरूर करें
सफर शुरू करने से पहले FASTag का बैलेंस चेक करें और यह भी देख लें कि वह एक्टिव है. FASTag को कार की विंडस्क्रीन पर सही जगह लगाएं. टोल प्लाजा के करीब पहुंचते ही स्पीड कम करें और साइन बोर्ड देखकर अपनी गाड़ी के लिए निर्धारित लेन में ही जाएं थोड़ी सी सावधानी आपको बेवजह के जुर्माने और टोल प्लाजा पर होने वाली परेशानी से बचा सकती है. इसलिए सावधनी से ही लेन को पार करें.
यह भी पढ़ें