जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कार-बाइक की बढ़ी डिमांड! अगस्त में ऑटो बिक्री रिकॉर्ड हाई पर, पैसेंजर वाहनों ने लगाई 36.5% की छलांग

Automobile Sale: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बॉडी के डेटा में बताया गया कि अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रही है.  समीक्षा अवधि में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,39,309 यूनिट्स रही है, जो कि सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है.

Author
16 Sep 2026
( Updated: 16 Sep 2026
03:21 PM )
कार-बाइक की बढ़ी डिमांड! अगस्त में ऑटो बिक्री रिकॉर्ड हाई पर, पैसेंजर वाहनों ने लगाई 36.5% की छलांग
Image Source: IANS
Advertisement

Automobile Sale: भारत की थोक ऑटोमोबाइल बिक्री अगस्त 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. इसकी वजह जीएसटी 2.0 के आने के चलते अगस्त 2025 का छोटा आधार और अच्छी मांग थी.. यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (सियाम) की ओर से मंगलवार को दी गई.

पैसेंजर व्हीकल, दोपहिया और तिपहिया की बिक्री में उछाल

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बॉडी के डेटा में बताया गया कि अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रही है. 
समीक्षा अवधि में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,39,309 यूनिट्स रही है, जो कि सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है. तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 22.8 प्रतिशत बढ़कर 93,764 यूनिट्स हो गई है. दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत बढ़कर 20,34,698 यूनिट्स हो गई है.

मांग को लेकर सियाम ने क्या कहा?

Advertisement

सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा, "भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जबरदस्त ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है. अगस्त 2026 में हुई ग्रोथ को पिछले साल के कम बेस का भी सहारा मिला है.."
मेनन ने कहा कि मांग का माहौल बुनियादी तौर पर मजबूत बना हुआ है. ग्राहकों का मजबूत भरोसा, ग्रामीण बाजारों की मजबूती और बेहतर होती फाइनेंसिंग की स्थितियां सभी कैटेगरी में ऑटोमोबाइल की मांग को बढ़ावा दे रही हैं. मेनन ने कहा, "त्योहारी सीजन की मांग से भी अतिरिक्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहेंगे,"

गाड़ी का PUC बनवाना अब नहीं होगा आसान! सरकार ने कसी नकेल, जानें नए नियम

अगस्त में 31 लाख से ज्यादा वाहनों का प्रोडक्शन

Advertisement

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में पैसेंजर गाड़ियों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रीसाइकिल का कुल प्रोडक्शन 31,57,822 यूनिट्स रहा.

जुलाई में भी बिक्री ने तोड़ा था रिकॉर्ड

इस बीच, पिछले महीने भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक का सबसे अच्छा बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें पैसेंजर गाड़ियों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सप्लाई में जबरदस्त दो-अंकों की बढ़ोतरी हुई. सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरर्स से डीलरों को घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की आपूर्ति पिछले साल के इसी महीने में 3,40,772 यूनिट्स के मुकाबले 34.3 प्रतिशत बढ़कर जुलाई में 4,57,810 यूनिट्स हो गई.

वहीं, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 15,69,120 यूनिट्स से 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 यूनिट्स हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई और यह जुलाई 2025 में 69,403 यूनिट्स के मुकाबले 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 यूनिट्स हो गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें