जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बलूच आर्मी के हत्थे चढ़ी पाक सेना, 25 सैनिकों को मार गिराया, Video शेयर कर दिया मुनीर को खुला चैलेंज

ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद समूहों ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों पर हमले बढ़ गए हैं.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 05 Sep 2026
07:31 PM )
बलूच आर्मी के हत्थे चढ़ी पाक सेना, 25 सैनिकों को मार गिराया, Video शेयर कर दिया मुनीर को खुला चैलेंज
Image Source- File Photo/Xinhua/Arshad/IANS
Advertisement

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रही है. BLA ने अब आर्मी चीफ आसिम मुनीर को बड़ा चैलेंज दे दिया. उसने दावा किया कि दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 25 जवानों को मार गिराया है. 

BLA ने अपनी कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है. जो एक्शन से भरा है और किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है. इस वीडियो में धमाके, गोलीबारी और पाकिस्तानी सेना का एक ट्रक जलता हुआ दिख रहा है. 

पाक सेना के 18 जवानों को मार गिराने का दावा 

Advertisement

BLA के आधिकारिक मीडिया आउटलेट हक्कल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा ज़ियारत क्रॉस पर उसके 'फ़तेह स्क्वाड' के लड़ाकों ने सेना के एक काफ़िले पर घात लगाकर हमला किया और दो गाड़ियां तबाह कर दी. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 18 जवान मारे गए. 

BLA ने यह भी कहा कि पांच अन्य पाकिस्तानी जवान केवल घायल हुए क्योंकि वे भागने में सफल रहे. इससे पहले BLA ने हमले में सेना के सात जवानों को मार गिराने का दावा किया था. BLA का ये रुख सेना प्रमुख मुनीर के लिए खुली चुनौती से कम नहीं है. बलूच आर्मी लगातार सेना के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है. दूसरी ओर मुनीर अपनी सेना की सुरक्षा में ही नाकाम हैं, ऐसे में भला जनता की सुरक्षा पर जवाबदेही कहां से तय करेंगे. 

मिलिट्री ट्रक पर घात लगाकर हमला 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BLA के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने एक बयान में कहा कि लड़ाकों ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना के काफिले की चार गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया. उन्होंने दो गाड़ियों (जिनमें एक मिलिट्री ट्रक भी शामिल था) को नष्ट कर दिया और 18 जवानों को मार गिराया.

'द बलोचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, जीयांद बलोच ने दावा किया कि पांच घायल जवान भाग निकले और काफिले से हथियार जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि इस हमले में BLA का 'फतेह स्क्वाड' भी शामिल था. 

Advertisement

फुटेज में हथियारबंद लड़ाके आग की लपटों में घिरी पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों के पास खड़े दिखाई दिए, साथ ही, घटनास्थल पर शव और हथियार ले जाते हुए भी देखा जा सकता है. ये हालिया घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद समूहों ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों पर हमले बढ़ गए हैं, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. 

पिछले महीने, BLA ने बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी बलों के खिलाफ 36 ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी ली थी. दावा किया गया था कि इसमें 33 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए. ग्रुप ने यह भी कहा कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों की लूट, औपनिवेशिक शोषण वाली परियोजनाओं और पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों के खिलाफ ‘आर्थिक नाकेबंदी’ की नीति सख्ती से लागू रहेगी. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ असरदार साबित हो रहा सेना का ऑपरेशन 'अशदार', लश्कर कमांडर यासिर मुठभेड़ में ढेर

Advertisement

BLA ने कहा, ‘बलूचिस्तान के मुख्य व्यापारिक रास्तों पर हाईवे जाम करने की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी और कब्जा करने वाली सेना के आर्थिक हितों की रक्षा करने वाले सभी वाहनों और परियोजनाओं को निशाना बनाया जाता रहेगा. इसी तरह, जमरान और आसपास के इलाकों में कब्जा करने वाली सेना के लिए राशन और जरूरी सामान की सप्लाई पर लगी रोक पूरी तरह लागू रहेगी.’

सेना की मदद करने से रोक रहा BLA 

यह भी पढ़ें

ग्रुप ने आगे कहा, ‘सभी स्थानीय ड्राइवरों, ठेकेदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी जाती है कि वे कब्जा करने वाली सेना को राशन या कोई भी मदद देने से सख्ती से बचें. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो इससे होने वाले किसी भी जान-माल के नुकसान के लिए वे खुद पूरी तरह जिम्मेदार होंगे.’ ग्रुप ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी कार्रवाई तब तक जारी रखने का संकल्प लिया, जब तक बलूचिस्तान की ‘राष्ट्रीय आजादी का लक्ष्य’ हासिल नहीं हो जाता. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें