‘पेशावर में दो दिन में लहरा देंगे अफगानी झंडा’, पाकिस्तानी हमलों के बाद तालिबानी मंत्री की बड़ी चेतावनी
अफगान मंत्री ने साफ किया कि पाक की उकसावे वाली नीति ऐसे ही जारी रही तो उसे मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा. सैन्य ताकत के बाद भी ये महाशक्तियां अफगानिस्तान में फेल साबित हुईं.
Follow Us:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है. पाक सेना ने अफगानिस्तान की दो जगहों पर हमला किया है. जिसमें करीब 9 लोग मारे गए हैं, जबकि 11 लोग घायल हो गए. इस हमले के बाद तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना और ISI को बड़ी चेतावनी दी है.
तालिबान सरकार के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने कहा है, ‘तालिबान अगर चाहे तो दो दिन के अंदर पाकिस्तान के पेशावर में झंडा फहरा सकता है.’ उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तानी सेना को अफगानिस्तान के इतिहास से सीखना चाहिए.
तालिबानी मंत्री ने दिया धमकियों का जवाब
मंत्री नूरुल्लाह ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि सैन्य ताकत के बाद भी ये महाशक्तियां अफगानिस्तान में फेल साबित हुईं. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान अफगानिस्तान और यहां के लोगों को कमतर करके आंकना बंद करे. तालिबानी मंत्री ने कहा,
‘अगर तालिबान सरकार चाहे तो मात्र 2 दिन के अंदर ही पेशावर में अफगान झंडा लहरा दिया जाएगा.’
अफगान मंत्री ने साफ किया कि पाक की उकसावे वाली नीति ऐसे ही जारी रही तो उसे मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा, लेकिन अफगानिस्तान अपने पड़ोसियों से विवाद नहीं चाहता है. मंत्री नूरुल्लाह ने कहा कि अफगानिस्तान की सेना हर खतरे से निपटले के लिए तैयार है.
काबुल में एक कार्यक्रम में नूरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी को अफगानिस्तान के इतिहास, विचारधारा, राजनीतिक और व्यवहारिक पहलू को समझना चाहिए. उन्होंने अफगानिस्तान के इतिहास की याद दिलाकर उन्हें सोवियत संघ और अमेरिका के हाल की याद दिलाई.
पाकिस्तानी हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों की मौत
पाक सेना ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में हवाई हमले किए. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हमलों में आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया.
मुजाहिद ने इसे 'आक्रामक कार्रवाई' बताते हुए इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि हमला बुधवार रात कुनार के शुल्तान जिले के चुगाम इलाके और हेलमंद के गर्मसेर जिले के सफर इलाके में किया गया. उनके मुताबिक, हमले में नागरिक मारे गए और घायल हुए, जबकि तीन घर तबाह हो गए.
यह भी पढ़ें
24 सितंबर को कंधार, पक्तिया और खोस्त में पाकिस्तानी हमलों में चार नागरिकों के मारे जाने की बात कही गई थी. इससे तीन दिन पहले कुनार और पक्तिका में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. पिछले हफ्ते मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि वह अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने और मक्का समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है.