लेबनान के बाद गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, हमास के ठिकानों पर की जोरदार बमबारी, गाड़ी पर हमले का लिया बदला
इजरायली सेना यानी कि आईडीएफ ने हमास के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक बार फिर गाजा में निशाना बनाया है. इजरायली फोर्सेज ने अपने वाहन पर हमले की कोशिश में जवाबी कार्रवाई का दावा किया है.
Follow Us:
दक्षिणी लेबनान के बाद इजरायल ने अब युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हमास पर हमला शुरू कर दिया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने आरोप लगाया कि उत्तरी गाजा के 'येलो लाइन' इलाके में एक बार फिर से आईडीएफ को निशाना बनाने की कोशिश की गई. इसके जवाब में हमास के ठिकानों पर हमले किए गए हैं.
इजरायल ने हमास के ठिकाने उड़ाए!
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में हमले की जानकारी साझा की. आईडीएफ ने पोस्ट में लिखा, ''युद्धविराम का साफ उल्लंघन: उत्तरी गाजा के 'येलो लाइन' इलाके में इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) का एक इंजीनियरिंग वाहन हमास के विस्फोटक उपकरण के ऊपर से गुजरा. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
इसके जवाब में आईडीएफ ने हमास के उस सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जिसका इस्तेमाल इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर हमले करने के लिए किया जाता था.''
लेबनान के बाद गाजा में इजरायल ने शुरू की कार्रवाई!
एक दिन पहले ही रविवार को आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह की ओर से समझौतों का खुला उल्लंघन बताते हुए दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज किए थे. आईडीएफ का आरोप था कि हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने आईडीएफ सैनिकों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की.
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ''हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में अभियान चला रहे इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों की ओर दो ड्रोन भेजे. आईडीएफ के सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया. इस घटना में किसी भी आईडीएफ सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके जवाब में आईडीएफ अब दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा है.''
ये भी पढ़ें: ‘हमसे उलझना मत…’, इजरायली PM नेतन्याहू ने किसे दी धमकी? ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन' का मनाया जश्न
लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें: मक्का समझौते के जवाब में इजरायल-ग्रीस की भी डील सील, नेतन्याहू की ऐसी 'चाणक्य नीति', तुर्की का कर दिया हिसाब
यह भी पढ़ें
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के हवाले से बताया कि रविवार सुबह दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.