जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सैलरी के मामले में आप भी रह जाएंगे पीछे… गोलगप्पे वाले की 6 घंटे में 3,000 की कमाई, वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा है कि एक पानीपुरी वेंडर रोज करीब 3000 रुपये कमाकर महीने में 90,000 रुपये तक कमा रहा है. कंटेंट क्रिएटर कैसी परेरा ने इस कमाई का खुलासा किया, जिससे नौकरीपेशा लोगों में चर्चा तेज हो गई है.

सैलरी के मामले में आप भी रह जाएंगे पीछे… गोलगप्पे वाले की 6 घंटे में 3,000 की कमाई, वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया
Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नौकरीपेशा लोगों के बीच हलचल मचा दी है. सड़क किनारे गोलगप्पे बेचने वाले एक आम वेंडर की कमाई को लेकर किए गए दावे ने हर किसी को चौंका दिया है. कहा जा रहा है कि एक साधारण पानीपुरी बेचने वाला हर महीने करीब 90,000 रुपये तक घर ले जा रहा है.

वीडियो में क्या दिखाया गया

इस वायरल वीडियो को कंटेंट क्रिएटर कैसी परेरा ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीट वेंडर की रोजमर्रा की कमाई और उसकी लाइफस्टाइल को दिखाया है. वीडियो में बताया गया है कि यह वेंडर रोजाना करीब 80 से 100 प्लेट गोलगप्पे बेचता है. एक प्लेट की कीमत 30 रुपये मानी जाए, तो दिन की कमाई लगभग 3000 रुपये तक पहुंचती है. इस हिसाब से महीने की कुल कमाई करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

सिर्फ 6 घंटे में इतनी कमाई

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कमाई सिर्फ शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यानी करीब 6 घंटे के काम में हो रही है. यही कारण है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कई यूजर्स अपनी सैलरी की तुलना इस वेंडर की कमाई से करने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह उसकी सालाना CTC से भी ज्यादा है, जबकि दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर अब ग्रेजुएट युवाओं से ज्यादा कमा रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने इस दावे पर सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि 90 हजार रुपये कुल बिक्री हो सकती है, लेकिन इसमें कच्चा माल, मसाले और अन्य खर्च निकालने के बाद असली मुनाफा काफी कम रह जाता होगा. फिर भी, यह सच है कि मेहनत और सही लोकेशन के दम पर स्ट्रीट फूड का यह कारोबार कई लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनता जा रहा है.

Advertisement

बताते चलें कि फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोगों को अपनी कमाई और करियर विकल्पों पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें