जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कॉलेज केयरटेकर के रिटायरमेंट को छात्रों ने बना दिया बेहद खास, दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी से छलके आंसू, दिल छू लेगा Video

वायरल वीडियो एक डेंटल कॉलेज का बताया जा रहा है. जिसमें छात्र केयरटेकर को एक गिफ्ट देते हैं. जब बुजुर्ग केयरटेकर गिफ्ट खोलते हैं तो उनका चेहरा खिल जाता है और आंखें खुशी से भर आती हैं.

कॉलेज केयरटेकर के रिटायरमेंट को छात्रों ने बना दिया बेहद खास, दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी से छलके आंसू, दिल छू लेगा Video
Image Source- Screengrab/Instagram/haripriya.hameshandaura22___
Advertisement

Viral Video: स्कूल कॉलेज में छात्रों की लाइफ में कुछ ऐसे मोमेंट जरूर आते हैं जो दिल को छू जाते हैं. जिनका सीधा वास्ता पढ़ाई या क्लास से नहीं होता लेकिन वो जिंदगी में बेहद अहम रोल निभा जाते हैं और दिल में एक खास जगह बना लेते हैं. इसी तरह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कॉलेज के केयरटेकर रिटायर हुए तो छात्रों ने उन्हें खास अंदाज में सरप्राइज देते हुए अलविदा कहा. 

सोशल मीडिया पर एक कॉलेज का वीडियो वायरल हो रहा है. जो केयरटेकर के रिटायरमेंट का है. छात्रों ने केयरटेकर को ऐसा सरप्राइज दिया कि उनकी आंखों में आंसू छलक आए. छात्रों ने केयरटेकर के कॉलेज में आखिरी पलों को बेहद खास बना दिया. 

देखें Video 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Haripriyah (@haripriya.hamesh)

Advertisement

वायरल वीडियो एक डेंटल कॉलेज का बताया जा रहा है. जिसमें छात्र केयरटेकर को एक गिफ्ट देते हैं. जब बुजुर्ग केयरटेकर गिफ्ट खोलते हैं तो उनका चेहरा खिल जाता है और आंखें खुशी से भर आती हैं. दरअसल, छात्रों ने केयरटेकर को एक फोटो फ्रेम गिफ्ट दिया था, इसके अंदर बुजुर्ग की बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनी थी. 

इसके बाद छात्र उन्हें गले लगाते हैं और उनके काम और सेवाभाव के लिए केयरटेकर को शुक्रिया कहते हैं. इस दौरान कई छात्र भी भावुक हो जाते हैं. इसके बाद बुजुर्ग उसी फोटो फ्रेम के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी देते हैं. बाद में छात्र भी आते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं. 

लंबे समय से कॉलेज में सेवा दे रहे थे बुजुर्ग

Advertisement

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शख्स लंबे समय से कॉलेज में काम कर रहा था. इस दौरान वह घर से दूर रहने वाले छात्रों की मदद भी करते थे. छात्रों का कहना है कि वह कॉलेज में कर्मचारी नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा बनकर छात्रों की मदद के लिए तैयार रहते थे. साथ ही साथ वह अपना काम भी पूरी मेहनत से करते रहे हैं. 

अब जब केयरटेकर अपनी इस लंबी पारी को अलविदा कह रहे हैं तो छात्रों ने उनके योगदान को खास तरह से सम्मान दिया और हमेशा के लिए यादगार बना दिया. इसके लिए छात्रों ने कोई महंगा तोहफा नहीं बल्कि अपने हाथों से तैयार की गई पेंटिंग और फ्रेम दिया. 

यह भी पढ़ें- बारात में पहुंची एम्बुलेंस, दरवाजा खुलते ही दिखा ऐसा नजारा... देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Advertisement

सोशल मीडिया पर छात्रों के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है. जिसमें छात्रों का सम्मान और प्यार दोनों हैं. यह वीडियो दर्शाता है कि हमारे आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें