×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPS अंशिका का शादी की रस्मों में दिखा दबदबा, संभल SP केके बिश्नोई को ‘जुहाजूही’ में हराया, कंगना रस्म में भी दी मात

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं. ससुराल आकर अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई ने की पारंपरिक रस्में ‘जुहाजूही’ निभाई, इस खेल में दुल्हन अंशिका ने अपने पति केके बिश्नोई को मजेदार अंदाज में मात दी.

IPS अंशिका का शादी की रस्मों में दिखा दबदबा, संभल SP केके बिश्नोई को ‘जुहाजूही’ में हराया, कंगना रस्म में भी दी मात
Advertisement

यूपी के दो IPS अधिकारी, सँभल के एसपी केके  बिश्नोई और बरेली  की एसपी अंशिका वर्मा की शादी इनदिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई है. 29 मार्च को जोधपुर में पूरी पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शाही अंदाज़ में शादी की सभी रस्में पूरी की गईं. इस शादी से जुड़ी कई कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

राजस्थानी लुक में दिखे दूल्हा- दुल्हन

अंशिका वर्मा ने शादी के दौरान राजपूताना लहंगा और पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी पहनकर सभी का अपनी ओर खींचा. दुल्हन के लुक में वो बेहद ही सुंदर और शाही में लग रही थीं. वहीं केके बिश्नोई क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर साफा बंधे हाथ में तलवार लिए पारंपरिक का राजस्थानी अंदाज में नज़र आएंगे. उनका लुक किसी शाही राजा जैसा लग रहा था. 

Advertisement

‘जुहाजूही’ में केके बिश्नोई पर भारी पड़ीं अंशिका 

ससुराल आकर अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई ने की पारंपरिक रस्में ‘जुहाजूही’ निभाई, इस खेल में दुल्हन अंशिका ने अपने पति केके बिश्नोई को मजेदार अंदाज में मात दी. इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और खेल-भावना देखने को मिली, जिसमें अंशिका ने अपनी चलाकी और फुर्ती से बाजी मार ली. इस ख़ास पल ने पूरे माहौल का ख़ुशनुमा बना दिया. इस रस्म एक परात (बर्तन) में दूध-पानी या केसरिया पानी भरकर उसमें अंगूठी डाली जाती है, जिसे दोनों को ढूंढना होता है. इस खेल में अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई पर भारी पड़ीं. इस रस्म से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कंगना रस्म में भी अंशिका वर्मा जीत गईं

इसके अलावा कंगना रस्म में भी अंशिका वर्मा ने अपनी चतुराई से जीत हासिल की. इस रस्म के दौरान दूल्हे को दुल्हन का और दुल्हन को दूल्हे का डोरा (गांठ) खोलने को कहा जाता है.कहा जाता है कि कंगना वाली रस्म में जो जीतता है, वहीं रिश्ते में आगे हावी रहता है, इसी रस्म में अंशिका ने केके बिश्नोई को तीनों बार मात दी. इस रस्म से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, 

Advertisement

1 रूपए के शगुन में हुई शादी

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी ने समाज को एक मज़बूत संदेश भी दिया कि बिना दहेज भी शादियां सम्मान और ख़ुशी के साथ हो सकती हैं. दूल्हे के भाई भजनलाल ने बताया है कि शादी में सिर्फ एक रुपये का शगुन लिया गया. परिवार ने इस दौरान साफ़ है कि वो दहेज प्रथा के ख़िलाफ़ हैं और उन्हें सिर्फ बेटी ही चाहिए. 

विदाई के समय फूट-फूटकर रोईं अंशिका

Advertisement

यह भी पढ़ें

जोधुपर के अजीत भवन से सोमवार दोपहर अंशिका वर्मा की विदाई हुई, इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया. अंशिका अपनी मां और बहन के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई इमोशनल हो गया था. ये एक ऐसा पल था, तो शादी के सबसे भावुक क्षणों में एक रहा था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें