नाई की दुकान से निकली जादुई आवाज, पवन सिंह का गाना गाकर छा गया युवक, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया ने छिपे हुए हुनर को नई पहचान दी है. इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में एक नाई बाल काटते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना गाता नजर आ रहा है. उसकी शानदार आवाज और आत्मविश्वास ने लोगों को हैरान कर दिया है.

नाई की दुकान से निकली जादुई आवाज, पवन सिंह का गाना गाकर छा गया युवक, VIDEO VIRAL
Screengrab

सोशल मीडिया के इस दौर में किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता. एक समय था जब हुनरमंद लोग छोटे शहरों और गलियों तक सीमित रह जाते थे, लेकिन आज मोबाइल का कैमरा ही उनका मंच बन चुका है. इसी बदली हुई दुनिया की एक दिल छू लेने वाली मिसाल इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायराल हो रहा वीडियो 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में एक साधारण सी नाई की दुकान में काम करने वाला युवक मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना गाते नजर आ रहा है. खास बात यह है कि वह बाल काटते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ गाना गुनगुना रहा है. उसकी आवाज में ऐसा सुर और मिठास है कि सुनने वाला कुछ पल के लिए ठहर जाता है.

बाल काटते हुए नाई ने गाया शानदार गाना 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक लड़के के बाल बना रहा है और साथ ही गाने के हर उतार-चढ़ाव को बेहद खूबसूरती से निभा रहा है. उसके चेहरे के भाव और गाने में डूबने का अंदाज यह साबित करता है कि वह केवल गुनगुना नहीं रहा, बल्कि हर शब्द को महसूस कर रहा है. दुकान भले ही छोटी हो, लेकिन उसकी आवाज में बड़ा मंच जीत लेने की ताकत दिखाई देती है. वहां मौजूद लोग भी उसकी गायकी की तारीफ करते नजर आते हैं.

किसने किया वीडियो शेयर 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर kushkumar_7766 नाम की आईडी से साझा किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख 96 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 15 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं इस बात का सबूत हैं कि असली टैलेंट को पहचानने में सोशल मीडिया कभी देर नहीं करता. एक यूजर ने लिखा कि यह नाई कम और सिंगर ज्यादा लग रहा है. क्या शानदार सुर हैं. वहीं दूसरे ने कहा कि यह वीडियो देखकर दिल खुश हो गया. कई लोगों ने उसकी आवाज को जादुई बताया और उसे आगे भी गाते रहने की सलाह दी.

बहरहाल, यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़ी स्टेज या महंगे सेटअप की मोहताज नहीं होती. जरूरत होती है तो बस एक मौके की. सोशल मीडिया ने ऐसे हजारों छिपे हुए हुनर को पहचान दिलाई है. एक साधारण नाई की दुकान से उठी यह आवाज आज लाखों दिलों तक पहुंच चुकी है. सच कहा जाए तो यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उन सभी सपनों की कहानी है जो छोटे शहरों की गलियों में पलते हैं और एक दिन पूरी दुनिया को अपनी ओर देखने पर मजबूर कर देते हैं.

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें