×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कश्मीर के जूनियर ‘धुरंधर’ का कमाल, सामने आया ऐसा दमदार वीडियो, पल में हो गया Viral

कश्मीर के छोटे से गांव के रसिक का एक वीडियो लोगों की धड़कन बन चुका है. रसिक ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया है कि बॉलीवुड भी फैन हो गया.

कश्मीर के जूनियर ‘धुरंधर’ का कमाल, सामने आया ऐसा दमदार वीडियो, पल में हो गया Viral
Source- Screengrab/Instagram/Rasikmeer
Advertisement

Viral Boy of Kashmir: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. धुरंधर के दूसरे पार्ट यानी धुरंधर रिवेंज का क्रेज अभी तक कम नहीं हुआ. फिल्म के गाने ‘जाइए एसजना’ जितना सोशल मीडिया की रील पर छाया है, उतना ही लोगों की जुबां पर भी छाया है. 

कश्मीरियों की जुबां पर भी सतिंदर सरताज और जैस्मिन सैंडलस का ये गाना चढ़ा हुआ है. अब 15 साल के एक कश्मीरी बच्चे ने इस गाने से अपनी आवाज का जादू चलाया है. बच्चे की रूहानी आवाज सीधे दिल को छू रही है. इस बच्चे का नाम रसिक अहमद मीर है जिन्होंने ‘जाइए एसजना’ गाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और उनका वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. 

देखें Video 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝘃𝗼𝗰𝗮𝗹𝗶𝘀𝘁 (@rasikmeer_)

Advertisement

रसिक अहमद ने इस गाने की रिकॉर्डिंग किसी प्रोफेशनल स्टूडियो में नहीं बल्कि घर में ही की है. उनकी आवाज को न केवल सोशल मीडिया नेटिजन्स पसंद कर रहे हैं, बल्कि सेलिब्रिटीज ने भी सराहा है. यहां तक कि सिंग जैस्मिन सैंडल भी बच्चे पर प्यार लुटाया है. 

रिपोर्ट्स बताती हैं कि रसिक अहमद अपने फोन पर ही रिकॉर्डिंग करते हैं, लेकिन बिना सुविधाओं के भी रसिक की आवाज की कशिश दुनिया तक पहुंच रही है. कहते हैं ना हुनर किसी मंच का मोहताज नहीं होता, रसिक ने स्मार्टफोन से ही अपनी आवाज लोगों के दिलों तक पहुंचा दी. 

कौन हैं रसिक अहमद मीर? 

Advertisement

15 साल के रसिक अहमद मीर कश्मीर के बारामूला से ताल्लुक रखते हैं. वह बारामूला के छोटे से गांव हाचेपोरा में रहते हैं. संगीत में उनकी खास दिलचस्पी है. उनके भाई ने इंस्टाग्राम पर रसिक के नाम से एक पेज बनाया था. जहां उनके गाने के करीब 67 वीडियोज हैं. 

यह भी पढ़ें- वायरल होने के लिए कपल ने पार की सारी हदें, दिल्ली की सड़क पर किया खतरनाक रोमांस स्टंट, VIDEO देख भड़के लोग

हालांकि जाइए एसजना की रिकॉर्डिंग करते हुए रसिक को भी इसका अंदाजा नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. खबर लिखे जाने तक रसिक के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें