जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिस ‘पंच’ का सहारा बना था सॉफ्ट टॉय, उसे मिली गर्लफ्रेंड, Video देख दिल हार बैठे लोग

Japan के वायरल बंदर पंच की दुनिया अब बदल गई है. सॉफ्ट टॉय को दुनिया बनाने वाले पंच को अब नई साथी मिल गई है.

जिस ‘पंच’ का सहारा बना था सॉफ्ट टॉय, उसे मिली गर्लफ्रेंड, Video देख दिल हार बैठे लोग
Advertisement

Japan Viral Monkey Punch: जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाले नन्हें बंदर पंच की कहानी तो आपको पता ही होगी. कैसे जब मां ने नन्हें पंच को छोड़ा तो एक खिलौना उसका सहारा बन गया. अब पंच की जिंदगी में एक नए किरदार की एंट्री हो गई. ट्रंप को दोस्त के बाद एक गर्लफ्रेंड भी मिल गई. 

जापान के नन्हा मंकी पंचकुन एक बार फिर चर्चा में है. पंच का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी नई साथी के साथ खेलता दिखा. पंच की यह नई साथी उसकी गर्लफ्रेंड मानी जा रही है और इसका नाम मोमो चान है. दोनों के साथ में क्यूट मोमेंट वायरल हो रहे हैं. 

देखें Video

Advertisement

पंच कुन और उसकी गर्लफ्रेंड मोमो चान के वीडियो फोटोज वायरल हो रहे हैं. जिनमें देखा गया कि वह कभी एक दूसरे के पीछे भागते हैं तो कभी साथ में खेलते हैं. दोनों एक दूसरे को किस भी करते दिख रहे हैं. 

दरअसल, इंस्टाग्राम पर @beyond_the_wildlife नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था. जिसमें पंच और मोमो चान साथ में समय बीता रहे थे. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'खुशखबरी, हाल ही में, पंच को मो नाम की एक गर्लफ्रेंड मिल गई है, और वे अपना सारा समय साथ बिताते हैं. 

बताया जा रहा है मोमो चान पंच से बड़ी है, लेकिन वह पंच के साथ ही रहती हैं. ये सभी दावे सोशल मीडिया पर पंच और मोमो के वीडियो शेयर करते हुए किए जा रहे हैं, NMF न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता. 

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

Advertisement

पंच और मोमो चान के वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ है. एक यूजर ने लिखा, 'पंच को गर्लफ्रेंड मिल गई, और तुम अभी भी सिंगल हो' वहीं, एक और यूजर ने इंसानों से जोड़ते हुए लिखा, 'वह उसके साथ सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह मशहूर है' वहीं, एक यूजर ने लिखा, पंच की गर्लफ्रेंड की पंसद अच्छी है. वह हर तरह से परफेक्ट है साथ ही सुंदर, सहनशील, समझदार, देखभाल करने वाला भी है. 

वायरल हो गई भी पंच की इमोशनल कहानी

कुछ दिनों पहले ही पंच की इमोशनल कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया था. पंच अपने साथ हमेशा एक खिलौने को लेकर इधर से उधर घूमता नजर आया था. वह कभी उस खिलौने से लिपट जाता है तो कभी प्यार से छूता है, तो कभी उसके साथ खेलने लगता है. इस खिलौने को ही पंच ने पूरी दुनिया बना लिया था. 

यह भी पढ़ें- मां ने ठुकराया तो खिलौने को अपनाया… जिस ‘पंच’ के दर्द पर रोई पूरी दुनिया, अब बदल गई उस बंदर की जिंदगी

Advertisement

दरअसल, एक छोटा सा बच्चा पंच, सिर्फ 6-7 महीने का, उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद उसे छोड़ दिया. मां के छोड़ने के बाद साथियों ने भी मुंह मोड़ लिया. इसके बाद जू वालों ने पंच की तन्हाई दूर करने के लिए उसे एक सॉफ्ट टॉय लाकर दिया था. ये सॉफ्ट टॉय ही जापान के इस वायरल बेबी बंदर 'पंच-कुन' की मां और दोस्त दोनों बन गए थे. 

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें