×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या ऐसे बनता है मैंगो जूस? वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, लोगों ने कहा- FSSAI करे जांच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किसी जूस फैक्ट्री में बेहद गंदे तरीके से मैंगो जूस की प्रोसेसिंग हो रही है. वीडियो में दो महिलाएं फर्श पर फैले पीले पदार्थ के बीच काम करती नजर आती हैं. हालांकि, वीडियो की जगह, समय और दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है

क्या ऐसे बनता है मैंगो जूस? वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, लोगों ने कहा- FSSAI करे जांच
Image Source: Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच फूड सेफ्टी को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह किसी जूस फैक्ट्री का है, जहां बेहद गंदे और अनहाइजीनिक तरीके से मैंगो जूस की प्रोसेसिंग की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को टैग करते हुए मामले की जांच की मांग की है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है. साथ ही, वीडियो में किए जा रहे दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है.

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

दरअसल, वायरल वीडियो में दो महिलाएं किसी फैक्ट्री या प्रोसेसिंग यूनिट जैसी जगह पर काम करती नजर आती हैं. फर्श पर पीले रंग का गाढ़ा तरल फैला हुआ दिखाई देता है, जो देखने में आम के जूस या आम के पल्प जैसा लगता है. वीडियो में एक महिला फर्श पर गिरे इसी पदार्थ को हाथ से उठाकर पास में लगी मशीन में डालती हुई नजर आती है. उसके एक हाथ में नीला दस्ताना है, जबकि वह नंगे पैर काम करती दिखाई देती है. आसपास का माहौल भी काफी गंदा नजर आता है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक्स पर @khurpenchh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'रियल मैंगो जूस पी लो गाइज.' इसके साथ FSSAI को टैग करते हुए लिखा गया, 'आप लोग कहें तो दो-चार बोतल आपके ऑफिस भी भेजवा दूं.' पोस्ट के वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर सच में इस तरह जूस तैयार किया जा रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है. दूसरे यूजर ने कहा कि अब बाजार से मैंगो जूस खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा. कुछ लोगों ने लिखा कि अब घर में बने पेय पदार्थों पर ही भरोसा करना बेहतर होगा. इसी तरह रविनामा नाम यूज़र ने लिखा,'इतनी अच्छी साफ सफाई की वजह से आज जापान ने भारत से आम खरीदने से मना के दिया. धन्य है सरकार ओर पब्लिक.' वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो में काम कर रही महिला के केवल एक हाथ में दस्ताना पहनने और नंगे पैर काम करने पर भी सवाल उठाए. कई लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बहरहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सबसे अहम बात यह है कि इसकी जगह, तारीख और फैक्ट्री की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसी वजह से यह भी साफ नहीं है कि वीडियो वास्तव में किसी मैंगो जूस फैक्ट्री का है या नहीं. ऐसे मामलों में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच और संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार करना जरूरी है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर सामग्री को बिना पुष्टि के सच मानने के बजाय तथ्यों की जांच करना ही सबसे सुरक्षित और जिम्मेदार तरीका माना जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें