फ्रांस के रेस्टोरेंट में पहुंची भारतीय लड़की, शाहरुख खान का गाना गाकर इंप्रैस करने लगा फ्रैंच वेटर, Video ने जीता दिल
वीडियो को देखने के बाद लोेग विदेशियों पर चढ़े इस बॉलीवुड फीवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फ्रैंच वेटर के वीडियो को भारतीय लड़की ने शेयर किया है.
Follow Us:
Trending Video of French Waiter: बॉलीवुड के गानों का खुमार विदेशियों पर भी सिर चढ़कर बोलता है. विदेशों से बॉलीवुड के गानों पर डांस के वीडियोज खूब देखें होंगे, अब तो वे बॉलीवुड के गाने गुनगुना भी रहे हैं. फ्रांस के नीस शहर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स रेस्टोरेंट में शाहरुख खान की फिल्म का गाना हिंदी में गा रहा है.
शख्स न केवल गाना गा रहा है साथ में भांगड़ा भी कर रहा था. वीडियो को देखने के बाद लोेग विदेशियों पर चढ़े इस बॉलीवुड फीवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. शख्स ने शाहरुख खान का फेमस गाना तुझमें रब दिखता है गाया वो भी पूरे एक्सप्रेशन के साथ.
देखें Video
दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा ये शख्स नीस के रेस्टोरेंट का वेटर है. वीडियो को एक भारतीय इंफ्लूएंसर ने शेयर किया है. साथ में कैप्शन लिखा है, ‘जब नीस में आपका वेटर बॉलीवुड का जबरदस्त फैन निकल जाए.’
वीडियो में देख सकते हैं वेटर कैसे खाना परोसते-परोसते अचानक ‘तुझमें रब दिखता है’ गाना गाने लगता है. इस दौरान वह झूम-झूमकर डांस भी करता है. डांस करते-करते वह अचानक भांगड़ा के स्टेप भी करने लगता है.
खूब पसंद किया जा रहा Video
इस वायरल वीडियो को भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी वेटर के अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, फ्रांस में भारतीयों का दिल जीतने का अंदाज बेहद पसंद आया. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, इस तरह का सरप्राइज किसी की भी यात्रा को यादगार बना सकता है.
यह भी पढ़़ें- 'हमें भारत की मदद चाहिए'...PoK के नेता की भावुक अपील, राशन संकट का किया दावा, VIDEO
दरअसल, विदेशों में शाहरुख खान के गाने खूब सुने और गाए जाते हैं. फ्रेंच वेटर के इस वीडियो से साफ है कि किंग खान की पॉपुलैरिटी में अभी भी कोई कमी नहीं आई है. शाहरुख खान के गाने ने फ्रैंच वेटर को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया. ये पहली बार नहीं है जब किंग खान के गानों को लेकर विदेशियों में इतनी दीवानगी देखी गई है. भारत के बाहर शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बड़ी तादाद में है.