×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हमें भारत की मदद चाहिए'...PoK के नेता की भावुक अपील, राशन संकट का किया दावा, VIDEO

PoK Viral Video: इस वीडियो में वह दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि इलाके में लोगों को खाने पीने की जरुरी चीजों और दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा हैं. उन्होंने भारत से सहायता की अपील भी की हैं.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
11:29 AM )
'हमें भारत की मदद चाहिए'...PoK के नेता की भावुक अपील, राशन संकट का किया दावा, VIDEO
Image Source: Viral Video Screen Grab/ x Post
Advertisement

PoK Viral Video: कई दिनों से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में पिछले कुहक समय से जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं इसी बीच संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC ) के नेता सरदार अमन खान का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में वह दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि इलाके में लोगों को खाने पीने की जरुरी चीजों और दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा हैं. उन्होंने भारत से सहायता की अपील भी की हैं. हालांकि NMF NEWS इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता..

'हमें आपकी मदद की जरूरत है' - वीडियो में किया दावा

हर तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सरदार अमन खान कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि PoK के लोगों कि हालात लगातार ख़राब होती जा रही हैं. अमन खान का दावा हैं कि इलाके में राशन और जरुरी सामान की बहुत ज्यादा कमी हो गई हैं. जिससे लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो रहा हैं. वहीं वीडियो में वह भारत से ऐसी मदद की गुहार लगा रहे हैं जिससे वहां की जनता को जरुरी सुविधाएं मिल सके. फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी हैं.

एलओसी खोलने की भी उठाई मांग

रावलकोट के ईदगाह मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान सरदार अमन खान ने नियंत्रण रेखा (LoC) खोलने की मांग भी उठाई. उनका कहना था कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो लोगों को सीमा पार जाकर मदद लेने का विकल्प मिलना चाहिए. उन्होंने पुंछ और डोडा सेक्टर में भी आवाजाही की अनुमति देने की बात कही. सभा के दौरान मौजूद लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया. खान ने यह भी कहा कि लोगों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement

खाने और दवाओं की सप्लाई रोके जाने का आरोप

प्रदर्शन के 26वें दिन सरदार अमन खान ने आरोप लगाया कि पिछले तीन सप्ताह से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में खाने-पीने का सामान और दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है. उनके अनुसार, इससे इलाके में मानवीय संकट गहरा गया है और आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पाक के हाथ की कठपुतली बना बांग्लादेश! सेमिनार में कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीय राजदूत ने लगा दी क्लास

आखिर क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

Advertisement

पीओके में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की शुरुआत महंगाई, आर्थिक परेशानियो और शासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई थी. लेकिन समय के साथ इन प्रदर्शनों ने राजनीतिक रूप भी ले लिया. हाल के दिनों में हुई रैलियों में कुछ प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. इससे साफ है कि लोगों के बीच कई मुद्दों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है.

प्रतिबंध और कार्रवाई के बाद और बढ़ा तनाव

यह भी पढ़ें

5 जून को पाकिस्तानी अधिकारियों ने संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगा दिया और उसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया. इसके बाद कई कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. आलोचकों का कहना है कि इन कदमों से हालात शांत होने के बजाय लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. जानकारों का मानना है कि मौजूदा घटनाक्रम से पीओके के लोगों और वहां के प्रशासन के बीच बढ़ती दूरी साफ दिखाई दे रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें