×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की समझकर इश्क लड़ाता रहा पति, दुपट्टा हटते ही निकली अपनी ही पत्नी; फिर जो बवाल हुआ...

प्रयागराज में एक युवक इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से प्यार कर रहा था, वह उसकी अपनी पत्नी निकली. पत्नी ने फर्जी आईडी बनाकर पति की सच्चाई सामने लाई. मंदिर में मुलाकात के दौरान चेहरा देखते ही पति के होश उड़ गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की समझकर इश्क लड़ाता रहा पति, दुपट्टा हटते ही निकली अपनी ही पत्नी; फिर जो बवाल हुआ...
Image Source: Meta AI
Advertisement

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की निजी जिंदगी का भी बड़ा हिस्सा बन चुका है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर रोज नई दो अपरिचित लोगों की दोस्ती बनती हैं और कई बार यही दोस्ती प्यार तक पहुंच जाती है. लेकिन प्रयागराज से सामने आया एक मामला सोशल मीडिया की दुनिया का ऐसा सच दिखाता है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

दरअसल, संगम नगरी प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक पति इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से इश्क लड़ाता रहा और मिलने के लिए होटल बुलाता रहा, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी निकली. जैसे ही मंदिर में मुलाकात के दौरान पत्नी ने अपने चेहरे से दुपट्टा हटाया, पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई.

चार साल से दोनों रहते थे अलग 

दरअसल, यह पूरा मामला नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली एक महिला का है. जिसकी शादी करीब नौ साल पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. हालात इतने बिगड़ गए कि उसे घर छोड़ना पड़ा. पिछले चार साल से वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी.

इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी

Advertisement

महिला का कहना है कि पति उसे वापस अपनाने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियां लगातार जारी थीं. पति की सच्चाई जानने और उसका चाल-चलन परखने के लिए महिला ने एक अनोखा तरीका अपनाया. उसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई और अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. प्रभुदत्त अपनी ही पत्नी को पहचान नहीं पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर चैटिंग शुरू कर दी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. पति उस फर्जी प्रोफाइल वाली लड़की से इतना प्रभावित हो गया कि उसने शादी तक का प्रस्ताव दे डाला. इतना ही नहीं, वह लगातार होटल में मिलने का दबाव भी बनाने लगा.

मंदिर में हुई मुलाकात और खुल गई सच्चाई

महिला ने होटल जाने से साफ इनकार कर दिया और मिलने के लिए दारागंज स्थित ऐतिहासिक नागवासुकी मंदिर को चुना. तय समय पर प्रभुदत्त मंदिर पहुंच गया. उधर, सोनी भी चेहरा ढंककर वहां पहुंची. जैसे ही प्रभुदत्त उसके करीब आया और सोनी ने अपने चेहरे से दुपट्टा हटाया, पति के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि खुद को फंसता देख प्रभुदत्त बुरी तरह घबरा गया और वहीं हंगामा करने लगा. आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. लेकिन सोनी पहले से ही सतर्क थी. उसने अपने परिजनों और पुलिस को पहले ही जानकारी दे रखी थी. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभुदत्त को हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाया. दारागंज पुलिस के मुताबिक, सोनी की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बहरहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे पति की बेवफाई का नतीजा बता रहा है, तो कोई पत्नी की सूझबूझ की तारीफ कर रहा है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने यह जरूर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर की गई छोटी सी लापरवाही भी कभी-कभी बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें