×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई के गोरेगांव में लिफ्ट के अंदर गैस गुब्बारों का धमाका, CCTV में कैद हुआ हादसा

मुंबई के गोरेगांव में बैलून ब्लास्ट की घटना सामने आई है. गैस से भरे बैलून लिफ्ट में अंदर जाते ही फट गए. इस दौरान लिफ्ट में एक युवती समेत दो अन्य लोग मौजूद थे.

मुंबई के गोरेगांव में लिफ्ट के अंदर गैस गुब्बारों का धमाका, CCTV में कैद हुआ हादसा
Advertisement

मुंबई के गोरेगांव में बैलून ब्लास्ट की घटना सामने आई है, जब एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में गैस से भरे गुब्बारों में अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक युवती समेत दो लोग झुलस गए. पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

लिफ्ट के अंदर गैस गुब्बारों का धमाका

यह घटना गोरेगांव वेस्ट स्थित अनमोल टॉवर की है, जहां दोपहर के समय लिफ्ट में यह ब्लास्ट हुआ. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सफेद शर्ट पहने एक युवती सबसे पहले लिफ्ट में दाखिल हुई. उसके हाथ में एक छोटा ट्रॉली बैग था. युवती ने अपने फ्लोर का बटन दबाया ही था कि तभी एक युवक, जिसके हाथ में दर्जन भर से ज्यादा गुब्बारों से भरा बड़ा पॉलिथीन बैग था, लिफ्ट में गया.

 

युवती ने उसे देखते हुए लिफ्ट के अंदर जगह बनाई. इसी दौरान एक और युवक काली शर्ट में लिफ्ट में प्रवेश करने लगा. लिफ्ट के दरवाजे पूरी तरह बंद भी नहीं हुए थे कि अचानक जोरदार धमाका हो गया. महज तीन सेकेंड के भीतर लिफ्ट के अंदर भीषण आग फैल गई.

बाल बाल बची लोगों की जान 

घटना के तुरंत बाद युवती और दोनों युवक जान बचाकर बाहर की ओर भागे. घबराहट में युवती अपना ट्रॉली बैग लिफ्ट के अंदर ही छोड़ गई. इस हादसे में युवती और एक युवक को जलने की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

गुब्बारों में भरी थी हाइड्रोजन गैस 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुब्बारों में ज्वलनशील गैस भरी हुई थी. विशेषज्ञों के मुताबिक, हीलियम गैस ज्वलनशील नहीं होती, जबकि हाइड्रोजन गैस बेहद ज्वलनशील होती है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी गई थी.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में गैस गुब्बारे बेचने वाले विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर गैस से भरे गुब्बारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें