'हमें चीनी मत कहो, हम इंडियन हैं', सुन इस क्यूट बच्ची का जवाब, नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चाइनीज कहना जाएंगे भूल
जो लोग अक्सर पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के पहनावे या शक्ल-सूरत को देखकर उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाते हैं, उन पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हैं, उन्हें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की एक बच्ची के क्यूट अंदाज से जोरदार जवाब मिल गया होगा. इसमें उसने साफ कहा कि उसे इंडियन कहो, वो इंडियन है, उसे चाइनीज सुन बुरा लगता है.
Follow Us:
भारत विविधताओं का देश है. यहां नॉर्थ, साउथ, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट सहित विभिन्न भाषाई, संस्कृति, रंग-रूप और वेश-भूषा के लोग रहते हैं. ये भी सच है कि कईयों की पहचान दूसरे देशों से मिलती भी, लेकिन वे भी उतने ही भारतीय, राष्ट्रवादी हैं जितने कि हिंदी बेल्ट और दूसरे लोग. हालांकि इतनी सिंपल बात कुछ लोगों को समझ नहीं आती और लगते हैं दूसरों की रेस-पचान को टार्गेट करने, उन्हें दूसरे देश का बताने लगते हैं, जैसे कि चाइनीज, नेपाली, कोरियन आदि. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आंख चीन के लोगों जैसी लगती हैं, खान-पान भी संभवत: मिलती हो.
जब नॉर्थ ईस्ट की बच्ची ने कहा उसे इंडियन कहो, चाइनीज सुन बुरा लगता है!
ऐसे में नॉर्थ ईस्ट के लोगों को रेसिज्म का सामना करना पड़ता है. इस मामले में कानून भी सख्त है, लेकिन लोग मानते कहां हैं. ऐसे में अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची की अपील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस वीडियो में बच्ची क्यूट अंदाज में कहती है कि जब भी उसे कोई 'चाइनीज कहता है तो उसे बहुत गुस्सा आता है. इसलिए उसे इंडियन ही कहा जाए.'
"इंडियन हैं, हमको इंडियन बोलो"
दरअसल अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची से जब पूछा गया कि क्या वह चीनी है, तो उसने बस एक ही बात कही: "हमको इंडियन बोलो." वायरल हो रहे वीडियो में उसने बेहद क्यूट अंदाज में, शांति से, क्लियर कट अंदाज में बता दिया कि नस्लभेदी सवाल सुनकर उसे क्यों गुस्सा आता है, उसे क्यों दुख हुआ. इस क्लिप में बच्ची उस आदमी को जवाब देती हुई दिख रही है जिसने उससे पूछा था कि क्या वह चीनी है. उसने बिना किसी हिचकिचाहट के उसे बताया कि उस नस्लभेदी सवाल से उसे कैसा महसूस हुआ.
इस दौरान बच्ची ने बड़े ही प्यारे अंदाज़ में कहा कि “हम लोग भारतीय हैं. आपके हमें चीनी बोलने से बहुत गुस्सा आता हैं, हम बहुत दुखी होते हैं. हमें भारतीय बोलो. हम भारत के हैं. हम इटानगर में रहते हैं.”
अरुणाचल की लड़की की भावुक अपील, बोली- हम इंडियन हैं.. हमको चाइनीज मत बोलो pic.twitter.com/fJBhljHIdr
Advertisement— NMF NEWS (@NMFNewsNational) August 21, 2026यह भी पढ़ें
सवाल को टालने के बजाय, उस छोटी बच्ची का बताना कि उसे इस शब्द से क्यों बुरा लगता है, लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसे भर-भरकर शेयर किया जा रहा है. हालांकि बच्ची के जवाब के बाद शायद लोगों को अक्ल आए और अपने ही लोगों को चाइनीज-नेपाली बोलना बंद कर दें. एक ओर लोगों ने बच्ची की साफ़-साफ़ बात कहने के लिए तारीफ़ की तो उन लोगों की भी खिंचाई की, जो ऐसी हरकत करते हैं. कई लोगों ने उसके सच्चे जवाब के लिए प्यार जताया.
God bless you beta we are proud indian