तालाब में रहने को था मजबूर, मसीहा बनकर आए अनंत अंबानी, शख्स को एयरलिफ्ट कर मुंबई बुलाया, टॉप डॉक्टर्स करेंगे इलाज
यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के इक़बाल की कहानी है, जिसने 11 साल की उम्र में घर छोड़ तालाब को अपना घर बना लिया था.
Follow Us:
सर्दी गर्मी बरसात… मौसम कोई भी हो, तालाब ही उसका घर है, कभी चार दिन, कभी पांच तो कभी-कभी पूरा हफ्ता तालाब में पड़े-पड़े निकल जाता है. अब आप सोचेंगे ये भला कैसा शौक है? तो हम आपको बता दें ये कोई शौक नहीं बल्कि 16 साल के इकबाल की दर्दभरी कहानी है. जो पिछले पांच साल से तालाब में रहने को मजबूर हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी मसीहा बनकर आए हैं.
यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के इक़बाल की कहानी है, जिसने 11 साल की उम्र में घर छोड़ तालाब को अपना घर बना लिया था. इकबाल शेख कभी चार-पांच दिन तो कभी सात दिनों तक पानी में ही रहते हैं. उनका कहना है कि पानी से बाहर निकलते ही हालत खराब होने लगती है और शरीर में ऐसी बेचैनी और जलन होती है. इससे इकबाल को केवल पानी में जाकर ही आराम मिलता है.
वीडियो वायरल होने पर अनंत अंबानी ने की मदद
इकबाल के लिए पानी सिर्फ पानी नहीं रहा, बल्कि उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. अदृश्य और दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इकबाल के घरवालों के पास उसकी बीमारी का इलाज करवाने के लिए इतने पैसे नहीं हैं. जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसकी मदद के लिए आवाज उठाने लगे. इनमें से एक अनंत अंबानी भी हैं जिन्होंने इकबाल को मुंबई बुलाया. उन्होंने बकायदा इकबाल को लाने के लिए अपनी टीम को मुर्शिदाबाद भेजा. टीम इकबाल को एयरलिफ्ट कर अपने साथ ले गई.
5 साल से तालाब में रहने को मजबूर मुर्शिदाबाद का इकबाल (फोटो- सोशल मीडिया)
अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां विशेषज्ञ डाक्टर उसकी जांच और उपचार करेंगे. पहले से बीमारी से जूझ रहे इकबाल का पानी में रहना नए स्वास्थ्य जोखिम से भरा हो सकता था. एक्सपर्ट ने इस केस को गंभीर मानते हुए बड़ी चिंता जताई थी.
इकबाल को कैसे किया गया एयरलिफ्ट?
जैसी ही मामले की जानकारी अनंत अंबानी को हुई. उन्होंने तुरंत अपनी टीम को इकबाल को मुंबई लाने के निर्देश दिए, लेकिन दूरी ज्यादा थी और इकबाल की स्थिति खराब. ऐसे में एक टीम मुर्शिदाबाद इकबाल के गांव तक पहुंची. इस टीम में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. आशुतोष दास भी शामिल थे. उन्होंने इकबाल की जांच की. उन्हें एंबुलेंस से कोलकाता एयरपोर्ट तक लाया गया. फिर वहां से मेडिकल स्टाफ की देखरेख में मेडिकल एयरक्राफ्ट से मुंबई लाया गया. जहां इकबाल का इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा…’, इथेनॉल का बचाव करते हुए BJP सांसद के बिगड़े बोल, Video वायरल
यह भी पढ़ें
दरअसल, इकबाल का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चा में आया था. इसमें वह तालाब के अंदर लेटा हुआ था. खाना-पीना भी तालाब में ही हो रहा था. परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि किशोर दिन-रात लंबे समय तक तालाब में ही रहता था क्योंकि उसे वही राहत मिलती थी. इकबाल बीमारी से इस कदर परेशान हो गए था कि वह इसे जिन्न का साया तक बताने लगे थे. हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गंभीर बीमारी माना है. जिसमें भयंकर गर्मी और जलन होती है, लेकिन परिवार इलाज करने में असमर्थ था ऐसे में अनंत अंबानी इकबाल की जिंदगी में किसी चमत्कार की तरह आए हैं.