×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कम बिजली, ज्यादा कूलिंग...सिर्फ 4 रुपये में ठंडी हवा! प्रचंड गर्मी में नया AC बना चर्चा का विषय, जानें क्या है खास तकनीक

Oakter Studio AC 5000 AC: ओकटर ने अपना नया स्टूडियो एसी 5000 (2026) लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह छोटा और हल्का AC बिजली की काफी बचत करता है और इसे चलाने का खर्च करीब 4 रुपये प्रति घंटे तक आ सकता है..यही वजह है कि लॉन्च होते ही यह मॉडल लोगों का ध्यान खींच रहा है..

कम बिजली, ज्यादा कूलिंग...सिर्फ 4 रुपये में ठंडी हवा! प्रचंड गर्मी में नया AC बना चर्चा का विषय, जानें क्या है खास तकनीक
Image Source: Amazon (ScrenGrab)
Advertisement

Oakter Studio AC 5000 AC: गर्मी बढ़ते ही घरों में सबसे ज्यादा चिंता बिजली के बिल को लेकर होने लगती है. पंखे और कूलर कई बार तेज गर्मी के सामने बेअसर साबित होते हैं, ऐसे में लोग AC खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन भारी बिजली बिल उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर देता है. खासकर छोटे फ्लैट, पीजी, किराए के कमरे और स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए ऐसा AC ढूंढना आसान नहीं होता जो कम बिजली खर्च करे और बजट में भी फिट बैठे..

इसी जरूरत को देखते हुए ओकटर ने अपना नया स्टूडियो एसी 5000 (2026) लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह छोटा और हल्का AC बिजली की काफी बचत करता है और इसे चलाने का खर्च करीब 4 रुपये प्रति घंटे तक आ सकता है..यही वजह है कि लॉन्च होते ही यह मॉडल लोगों का ध्यान खींच रहा है..

छोटे कमरों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया AC

Advertisement

ओकटर का यह नया मॉडल 0.5 टन क्षमता के साथ आता है. कंपनी के अनुसार यह लगभग 75 वर्ग फुट तक के कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है. इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है जो छोटे कमरे, स्टडी रूम, ऑफिस केबिन या स्टूडियो अपार्टमेंट में रहते हैं.
इस AC का वजन करीब 22 किलो बताया गया है. हल्का होने की वजह से इसे लगाना भी आसान है और जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह शिफ्ट करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता। छोटे परिवारों और अकेले रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया गया है.

आखिर कैसे बचाता है बिजली?

इस AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी इन्वर्टर तकनीक है. आमतौर पर पुराने AC में कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होता रहता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. लेकिन इन्वर्टर तकनीक वाले AC में कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड कम या ज्यादा करता है.
यानी कमरे का तापमान जितना जरूरी हो, उतनी ही कूलिंग होगी. इससे बिजली की बर्बादी कम होती है और मशीन पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता. कंपनी का कहना है कि यह AC लगभग 500 वॉट बिजली की खपत करता है. करीब दो घंटे चलने पर यह एक यूनिट बिजली खर्च करता है. इसी आधार पर इसका खर्च लगभग 4 रुपये प्रति घंटा बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक खर्च आपके इलाके की बिजली दरों और उपयोग के तरीके पर निर्भर करेगा.

3-स्टार रेटिंग के साथ मिलेगी बेहतर कूलिंग

ओकटर स्टूडियो एसी 5000 को 3-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है. इसका मतलब है कि यह बिजली की बचत और कूलिंग के बीच अच्छा संतुलन बनाने की कोशिश करता है. इसके अलावा इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर भी दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को रोकने में मदद करता है. इससे कमरे की हवा अपेक्षाकृत साफ बनी रहती है. कंपनी का दावा है कि इसका लो-नॉइज फीचर इसे कम आवाज में चलने वाला AC बनाता है, जिससे पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग या ऑफिस के काम के दौरान ज्यादा परेशानी नहीं होती.

Advertisement

पानी टपकने की परेशानी भी होगी कम

कई विंडो AC में बाहर की तरफ पानी टपकने की समस्या देखने को मिलती है. कंपनी का कहना है कि इस मॉडल में दिया गया CWRC कूलिंग सिस्टम इस समस्या को कम करने में मदद करता है. साथ ही इसे भारत के मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. चाहे उमस वाला मौसम हो या तेज गर्मी, कंपनी का दावा है कि यह AC लगातार बेहतर कूलिंग देने में सक्षम है.

सामान्य सॉकेट पर भी चल जाएगा AC

इस AC की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए किसी विशेष वायरिंग या भारी-भरकम इलेक्ट्रिकल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती. कंपनी के अनुसार यह सामान्य 6A घरेलू पावर सॉकेट पर आसानी से काम कर सकता है. इतना ही नहीं, बिजली कटौती वाले इलाकों के लिए भी यह उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इसे 1200VA प्योर साइन वेव इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है.

Advertisement

कीमत कितनी है?

ओकटर स्टूडियो एसी 5000 (2026) की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये (GST अलग) रखी गई है. ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. कंपनी इसके साथ रिमोट कंट्रोल, माउंटिंग फ्रेम, AC यूनिट पर 1 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है..

क्या यह AC आपके लिए सही है?

अगर आप छोटे कमरे में रहते हैं, बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं और एक ऐसा AC ढूंढ रहे हैं जो कम जगह घेरे, तो यह मॉडल आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि खरीदने से पहले कमरे का आकार, स्थानीय बिजली दरें और अपनी जरूरतों को जरूर ध्यान में रखें..छोटे स्पेस के लिए बनाया गया यह AC उन लोगों को राहत दे सकता है जो कम खर्च में गर्मी से बचने का समाधान तलाश रहे हैं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें