जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब सिर्फ पेमेंट नहीं करेगा Google Pay... AI बताएगा कहां उड़ रहे हैं आपके पैसे, कैसे होगी ज्यादा बचत?

Google Pay: Google ने इसमें एक नया AI फीचर 'Ask Google Pay' लॉन्च किया है, जो आपके खर्चों को समझने और पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा. इस नए फीचर की खास बात यह है कि यह Gemini AI पर आधारित है.

अब सिर्फ पेमेंट नहीं करेगा Google Pay... AI बताएगा कहां उड़ रहे हैं आपके पैसे, कैसे होगी ज्यादा बचत?
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Google Pay: अब तक Google Pay का इस्तेमाल ज्यादातर लोग पैसे भेजने, बिजली-पनी का बिल भरने या मोबाइल रिचार्ज करने के लिए करते थे. लेकिन अब यह ऐप सिर्फ एक पेमेंट ऐप बनकर नहीं रहेगा. Google ने इसमें एक नया AI फीचर 'Ask Google Pay' लॉन्च किया है, जो आपके खर्चों को समझने और पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा. इस नए फीचर की खास बात यह है कि यह Gemini AI पर आधारित है. यानी अब आप Google Pay से सिर्फ ट्रांजैक्शन ही नहीं करेंगे, बल्कि अपने पैसों से जुड़े सवाल भी पूछ सकेंगे और आसान भाषा में जवाब भी पाएंगे.

अब AI से पूछिए अपने पैसों से जुड़े सवाल

कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि हर महीने सबसे ज्यादा पैसा आखिर खर्च कहां हो जाता है. कोई बचत करना चाहता है, तो किसी को निवेश के बारे में जानकारी चाहिए होती है. ऐसे में नया Ask Google Pay फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है. आप इस AI से लिखकर या बोलकर सवाल पूछ सकते हैं. जसे-

पिछले महीने सबसे ज्यादा खर्च किस चीज़ पर हुआ?
मैं हर महीने ज्यादा बचत कैसे कर सकता हूं?
SIP क्या होती है?
कंपाउंड इंटरेस्ट कैसे काम करता है?
क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी है?
टैक्स से जुड़े आसान नियम क्या हैं?
AI इन सभी सवालों का जवाब आसान और समझने वाली भाषा में देगा, ताकि फाइनेंस की जानकारी उन लोगों तक भी पहुंचे जिन्हें इसकी ज्यादा समझ नहीं है.

यह फीचर सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि आपके खर्चों का विश्लेषण भी करेगा.अगर आपने महीनेभर में कहीं ज्यादा पैसा खर्च किया है, तो AI आपको उसकी जानकारी देगा. साथ ही यह भी बताएगा कि किन जगहों पर खर्च कम करके आप बेहतर बचत कर सकते हैं. यानी अब अपने खर्चों पर नजर रखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.

Advertisement

10 भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

Google ने इस फीचर को सिर्फ अंग्रेजी तक सीमित नहीं रखा है.
Ask Google Pay 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी पसंदीदा भाषा में AI से बात कर सकेंगे और फाइनेंस से जुड़े सवालों के जवाब आसानी से समझ पाएंगे. इससे उन लोगों को भी फायदा होगा जिन्हें अंग्रेजी में वित्तीय जानकारी समझने में परेशानी होती है.

डेटा की सुरक्षा का भी रखा गया ध्यान

AI का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है कि कहीं उनका निजी डेटा सुरक्षित तो रहेगा? Google का कहना है कि इस फीचर को बनाते समय यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा गया है. कपनी के मुताबिक, AI आपकी जानकारी का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से करेगा और आपकी निजी जानकारी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.

SBI के साथ लॉन्च हुआ नया Flex कार्ड

Advertisement

Google ने AI फीचर के साथ एक और बड़ा अपडेट भी दिया है.
अब कंपनी ने SBI Card के साथ मिलकर Flex प्रोग्राम को और आगे बढ़ाया है.

Flex एक डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जो RuPay नेटवर्क पर चलता है और सीधे Google Pay ऐप के अंदर ही उपलब्ध होगा.

इसकी मदद से यूजर QR कोड स्कैन करके ठीक UPI की तरह क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर सकेंग. 

एक ही ऐप में मिलेंगे कई काम

Advertisement

Flex कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए अलग से किसी ऐप की जरूरत नहीं होगी।
Google Pay के अंदर ही आप -

अपना कार्ड मैनेज कर सकेंगे.
खर्चों का पूरा रिकॉर्ड देख सकेंगे.
रिवॉर्ड्स चेक कर पाएंगे.
जरूरत पड़ने पर बिल को EMI में भी बदल सकेंगे.
यानी लगभग सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी.

Google का बड़ा मकसद क्या है?

Advertisement

Google का कहना है कि उसका उद्देश्य सिर्फ डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना नहीं है. कंपनी चाहती है कि लोग अपने पैसों को बेहतर तरीके से समझें, सही फैसले लें और बिना किसी मुश्किल भाषा के फाइनेंस की जानकारी हासिल कर सकें. AI की मदद से अब बचत, निवेश और खर्च जैसी बातें पहले के मुकाबले काफी आसान हो सकती हैं.

सभी को नहीं मिलेगा नया फीचर

अगर अभी आपके Google Pay में Ask Google Pay दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.Google इस फीचर को फेज़ वाइज रोलआउट कर रहा है. यानी यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा. आने वाले समय में ऐप अपडेट के जरिए ज्यादा लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

Advertisement

क्या यह फीचर आपके काम आएगा 

भारत में UPI का इस्तेमाल हर दिन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में यह नया AI फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो अपने खर्चों पर नजर रखना चाहते हैं, हर महीने कुछ पैसे बचाना चाहते हैं या फिर फाइनेंस से जुड़े सवालों को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.
अब Google Pay सिर्फ पैसे भेजने का जरिया नही रहेगा, बल्कि आपकी डिजिटल फाइनेंशियल गाइड की तरह भी काम करेगा, जो आपको यह समझने में मदद करेगा कि आपका पैसा कहां जा रहा है और उसे बेहतर तरीके से कैसे संभाला जा सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें