जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Amazon Freedom Sale का धमाका! फोन, TV और AC पर 80% तक की छूट

Amazon: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है.हर साल की तरह इस बार भी सेल में हजारों प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक जैसे कई फायदे मिलने वाले हैं.

Amazon Freedom Sale का धमाका! फोन, TV और AC पर 80% तक की छूट
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Amazon: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या घर के लिए कोई नया होम अप्लायंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी खरीदारी करने के बजाय कुछ दिन इंतजार करना समझदारी हो सकती है. ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है.हर साल की तरह इस बार भी सेल में हजारों प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक जैसे कई फायदे मिलने वाले हैं. यानी अगर सही समय पर खरीदारी की जाए तो आपकी जेब पर पड़ने वाला खर्च काफी कम हो सकता है.

कब से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale?

Amazon ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Great Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी. यह सेल हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित की जाती है और ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रहती है. पिछले साल यह सेल 31 जुलाई से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे 7 अगस्त से शुरू करने का फैसला किया है. उम्मीद है कि सेल शुरू होते ही कई प्रोडक्ट्स पर सीमित समय के लिए बड़ी डील्स देखने को मिलेंगी, इसलिए पसंदीदा सामान पहले से अपनी विशलिस्ट में जोड़कर रखना फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

किन-किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स?

इस सेल में लगभग हर बड़ी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलने की उम्मीद है. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं या फिर लैपटॉप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. इसके अलावा स्मार्ट टीवी, टैबलेट, TWS ईयरबड्स, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव और कई दूसरे होम अप्लायंस भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे. यानी चाहे घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदना हो या खुद के लिए नया गैजेट, इस सेल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास रहने वाला है.

बैंक ऑफर्स और कैशबैक से होगी अतिरिक्त बचत

सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स की मदद से भी ग्राहकों को अच्छी बचत करने का मौका मिलेगा. Amazon के मुताबिक, HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और Easy EMI के जरिए भुगतान करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 5% तक का कैशबैक भी दिया जाएगा. ऐसे ऑफर्स महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते समय आपकी कुल कीमत को काफी कम कर सकते हैं.

Advertisement

ब्लॉकबस्टर डील्स से लेकर एक्सचेंज ऑफर तक, मिलेंगे कई फायदे

Amazon ने अपनी सेल के लिए खास माइक्रोसाइट भी जारी की है, जिसमें कई तरह की डील्स की जानकारी दी गई है. सेल के दौरान Blockbuster Deals, Trending Deals, Top 100 Deals, Price Crash Store, रात 8 बजे वाली स्पेशल डील्स और Exchange Offers जैसे कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध होंगे. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर Coupons, Combo Deals और कुछ चुनिंदा आइटम्स के साथ फ्री गिफ्ट्स मिलने की भी संभावना है.

Apple का धमाका! सिर्फ ₹1700 महीने में मिलेगा iPhone, जानिए कैसे?

Advertisement

₹2,000 तक का कैशबैक पाने का भी मौका

अगर आप Amazon Pay के जरिए भुगतान करते हैं, तो कंपनी की ओर से ₹2,000 तक कैशबैक पाने का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा Gift Cards, Gift Vouchers, मोबाइल रिचार्ज पर बचत और कुछ इंश्योरेंस प्लान्स पर ₹999 तक की छूट जैसे अतिरिक्त फायदे भी ग्राहकों को दिए जा सकते हैं. यानी सही ऑफर चुनकर आप एक ही खरीदारी में कई तरह की बचत कर सकते हैं.

Flipkart से फिर होगी सीधी टक्कर

हर साल की तरह इस बार भी Amazon और Flipkart के बीच ग्राहकों को लुभाने की होड़ देखने को मिलेगी. जहां Amazon Great Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त से होगी, वहीं Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होने वाली हैदोनों कंपनियां स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस पर बड़े डिस्काउंट देने की तैयारी में हैं। ऐसे में अगर आप किसी महंगे प्रोडक्ट की खरीदारी करने वाले हैं, तो दोनों प्लेटफॉर्म के दाम और ऑफर्स की तुलना करने के बाद ही फैसला लेना सबसे बेहतर रहेगा.

खरीदारी से पहले जरूर करें यह काम

Advertisement

अगर आपकी खरीदारी अगले कुछ दिनों तक टल सकती है, तो इन सेल्स का इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है. सेल शुरू होने से पहले अपनी जरूरत के प्रोडक्ट्स की कीमत नोट कर लें, उन्हें विशलिस्ट में जोड़ दें और बैंक ऑफर्स की जानकारी भी पहले से देख लें. ऐसा करने से आपको सही समय पर सबसे अच्छी डील चुनने में आसानी होगी और आप बिना ज्यादा खर्च किए अपनी पसंद का सामान खरीद सकेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें