जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बारिश में फोन भीगने की टेंशन खत्म! ₹20 हजार से कम में मिलेंगे ये 5 धांसू 5G फोन, कैमरा-बैटरी भी दमदार

Phones: अगर आप इन दिनों नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपका बजट 20 हजार रुपये तक है, तो ऐसे फोन पर विचार करना बेहतर हो सकता है जिनमें IP रेटिंग दी गई हो.

बारिश में फोन भीगने की टेंशन खत्म! ₹20 हजार से कम में मिलेंगे ये 5 धांसू 5G फोन, कैमरा-बैटरी भी दमदार
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

SmartPhones: बारिश का मौसम आते ही स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना एक बड़ी चिंता बन जाता है. घर से बाहर निकलते समय कब अचानक बारिश शुरू हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में जेब में रखा फोन भीगने का खतरा हमेशा बना रहता है. खासकर जब फोन महंगा हो, तब थोड़े से पानी से भी नुकसान होने की चिंता सताने लगती है. अगर आप इन दिनों नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपका बजट 20 हजार रुपये तक है, तो ऐसे फोन पर विचार करना बेहतर हो सकता है जिनमें IP रेटिंग दी गई हो. IP रेटीग फोन को धूल और पानी के कुछ स्तर तक संपर्क से बचाने में मदद करती है. इस बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन हैं जो बेहतर सुरक्षा के साथ बड़ी बैटरी, अच्छा केमरा और 5G कनेक्टिविटी भी देते हैं.

Vivo T5 Lite 5G

Vivo T5 Lite 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फोन में मजबूत बॉडी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. इसमें IP65 रेटिग दी गई है, जिससे धूल और पानी के छीटो से फोन को सुरक्षा मिलती है. यानी अचानक हल्की बारिश होने पर फोन को लेकर कुछ रहात मिल सकती है. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में लंबे समय तक साथ निभा सकती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. करीब 20 हजार रुपये के बजट में यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी विकल्प है जिन्हें बैटरी और सुरक्षा दोनों चाहिए.

Advertisement

बार-बार डेटा रिचार्ज की झंझट खत्म! 365 दिन वाला पैक, OTT और TV चैनल्स का भी फायदा

Motorola G37 Power 5G

अगर आपके लिए फोन खरीदते समय सबसे ज्यादा मायने बैटरी और मजबूत बिल्ड के हैं, तो Motorola G37 Power 5G पर नजर डाली जा सकती है. इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, इसलिए लंबे समय तक वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने या दूसरे रोजमर्रा के काम करने में बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत कम पड़ सकती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे उन लोगों के लिए आकर्षक बनाती है जो थोड़ा मजबूत फोन पसंद करते हैं.

Jio का बड़ा ऑफर! ₹300 में 1 साल तक पुरानी कीमत पर रिचार्ज की गारंटी

Advertisement

Realme Narzo 90x 5G

बारिश के मौसम को देखते हुए Realme Narzo 90x 5G की एक खासियत इसका Rainwater Smart Touch फीचर है. इसका फायदा यह है कि स्क्रीन पर नमी या पानी की बूंदें होने पर भी टच को इस्तेमाल करना आसान हो सकता है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद करती है. कैमरे की बात कर तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट भी मिलता है. साथ ही IP65 रेटिंग फोन को धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा देती है. अगर आप बारिश के मौसम में फोन का इस्तेमाल काफी करते हैं, तो यह फीचर आपके लिए खास तौर पर काम का हो सकता है.

Redmi 15C 5G

कम कीमत में बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए Redmi 15C 5G भी एक विकल्प हो सकता है. इसमें 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है और IP64 रेटिंग भी दी गई है. इसका मतलब है कि फोन रोजमर्रा में धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है. अगर आपका इस्तेमाल सोशल मीडिया, वीडियो, कॉलिंग और सामान्य 5G कनेक्टिविटी तक सीमित है, तो यह फोन आपकी जरूरत पूरी कर सकता है.

Advertisement

OPPO K14x 5G

OPPO K14x 5G भी 20 हजार रुपये के आसपास के बजट में देखा जा सकता है.फोन को रोजमर्रा की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें पानी के छींटों से बचाव के लिए सुरक्षा दी गई है.इसमें 50MP का मुख्य कैमरा मौजूद है, जिससे रोजमर्रा की तस्वीरें और वीडियो आसानी से रिकॉर्ड किए जा सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए यह फोन उपयोगी हो सकता है जो सामान्य इस्तेमाल के साथ कैमरा और बारिश से सुरक्षा जैसे फीचर्स चाहते हैं.

फोन खरीदने से पहले यह बात जरूर याद रखें

इन स्मार्टफोन में IP रेटिंग जरूर दी गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फोन पूरी तरह वॉटरप्रूफ है. IP रेटिंग एक निश्चित स्तर तक धूल और पानी से सुरक्षा बताती है. इसलिए फोन को जानबूझकर पानी में डालना या तेज बारिश में लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही नहीं होगा. साथ ही ऑनलाइन कीमतें ऑफर और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले कीमत, IP रेटिंग और बाकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी एक बार जरूर जांच लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें