जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पासवर्ड भूल गए? अब Selfie Video से वापस मिलेगा Google अकाउंट का एक्सेस

Google Selfie Video: Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया 'Selfie Video' फीचर शुरू किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चेहरे का एक छोटा-सा वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी पहचान साबित कर सकेंगे और आसानी से अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंच बना सकेंगे.

पासवर्ड भूल गए? अब Selfie Video से वापस मिलेगा Google अकाउंट का एक्सेस
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Google Selfie Video: अगर कभी आपका Google अकाउंट लॉक हो जाए या फिर आप अपना पासवर्ड भूल जाएं और सामान्य तरीके से लॉग इन न कर पाएं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं होगी. Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया 'Selfie Video' फीचर शुरू किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चेहरे का एक छोटा-सा वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी पहचान साबित कर सकेंगे और आसानी से अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंच बना सकेंगे. कंपनी का कहना है कि इस नए सिस्टम का मकसद अकाउंट रिकवरी को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाना है, ताकि सही व्यक्ति ही अपने अकाउंट का एक्सेस वापस हासिल कर सके.

कैसे काम करेगा नया Selfie Video फीचर?

Google के मुताबिक, जब किसी यूजर को अपने अकाउंट में साइन इन करने में परेशानी होगी या वह अपने पुराने डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, तब उसे सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा. यह वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का होगा, जिसमें यूजर को कैमरे की तरफ देखकर कुछ आसान निर्देशों का पालन करना होगा. उदाहरण के लिए, उससे अपना सिर थोड़ा दाएं या बाएं घुमाने के लिए कहा जा सकता है. इससे Google यह सुनिश्चित करेगा कि वीडियो किसी असली व्यक्ति का है और कोई फोटो या नकली वीडियो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा.

पहले से सेव वीडियो से होगी पहचान की पुष्टि

Google ने बताया है कि अगर भविष्य में कभी अकाउंट रिकवर करने की जरूरत पड़ती है, तो यूजर से दोबारा एक नया सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कराया जाएगा. इसके बाद सिस्टम उस नए वीडियो की तुलना पहले से सेव किए गए वीडियो से करेगा. अगर दोनों वीडियो मेल खाते हैं, तो यूजर की पहचान की पुष्टि हो जाएगी और उसे अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंच मिल सकेगी. कंपनी का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पहचान की जांच ज्यादा सटीक और सुरक्षित होगी.

Advertisement

Apple के Foldable iPhone से पहले Samsung का बड़ा दावा, कहा- 7 साल की बढ़त कोई रातोंरात नहीं छीन सकता

आपकी प्राइवेसी का भी रखा जाएगा पूरा ध्यान

Google ने साफ किया है कि यूजर्स की प्राइवेसी उसके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कंपनी का कहना है कि सेल्फी वीडियो पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगा, यानी इसे सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाएगा और कोई दूसरा व्यक्ति इसे नहीं देख पाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस वीडियोपर पूरा कंट्रोल यूजर का ही रहेगा. अगर कोई चाहे तो वह अपने Google अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर इस वीडियो को कभी भी डिलीट कर सकता है. वीडियो तभी रिकॉर्ड किया जाएगा जब यूजर इसकी अनुमति देगा.

उम्र और असली पहचान की भी होगी जांच

Advertisement

Google ने यह भी बताया कि इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ अकाउंट रिकवरी तक सीमित नहीं रहेगा. कुछ मामलों में कंपनी यह जांचने के लिए भी सेल्फी वीडियो का इस्तेमाल कर सकती है कि सामने मौजूद व्यक्ति वास्तव में इंसान है और कुछ खास Google सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए उसकी उम्र तय मानकों के अनुसार है या नहीं. इसके लिए कंपनी अपने खास तकनीकी मॉडल की मदद लेगी, जिससे फर्जी अकाउंट और गलत इस्तेमाल को रोका जा सके.

ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने की कोशिश

Google का कहना है कि वह लगातार ऐसे नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनसे यूजर्स के अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित रह सकें. कंपनी पहले से ही संदिग्ध लॉगिन की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय अपनाती है. अब Selfie Video फीचर जुड़ने के बाद अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया और भी मजबूत हो जाएगी. इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो पासवर्ड भूल जाने, डिवाइस खो जाने या किसी दूसरी वजह से अपने अकाउंट का एक्सेस खो देते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें